यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather Today: मानसून की हुई विदाई, तो हल्की ठंड ने की एंट्री, तापमान में आई दो डिग्री तक गिरावट
Haryana Weather Update हरियाणा में मानसून की विदाई होने के साथ ही मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। वहीं अब मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम विज् ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा में अब मानसून साफ रहेगा।
- हरियाणा में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है।
- सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है
- लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की विदाई होने के साथ ही मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है।
मौसम विभाह के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में अब बारिश की संभावनाएं नहीं है। वहीं, अब मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि प्रदेश में अब हल्की या गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा।
हल्की ठंडक का अहसास शुरू
सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। इससे प्रदेश के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
पिछले सप्ताह भर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने से मौसम में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। रात में ठंडक बढ़ने पर सुबह और शाम का मौसम सुहावना हो गया है। इस सुहावने मौसम में सुबह और शाम को पार्कों में सैर करने वाले बुजुर्गों और बच्चों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।
तापमान में आई गिरावट
सप्ताह भर पहले जहां धर्मनगरी का 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस था, मंगलवार को वही तापमान 33.6 पर पहुंच गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में 23.2 से घट होकर 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। तापमान में हो रही कमी से लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है।
.jpg)
इससे बुजुर्गों को काफी राहत मिली है। तापमान में कमी आते ही बुजुर्गों ने भी पार्कों में चहल-पहल बढ़ा दी है। हालांकि, दोपहर में हल्की तेज धूप खिल रही है। अगले सप्ताह भर में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस कमी का अनुमान लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Nuh Violence से जुड़े मामले में अंतरिम जमानत के बाद नूंह MLA के घर पहुंचे मामन खान, समर्थकों की दिखी भारी भीड़
पांच दिन तक उतार-चढ़ाव रहेगा जारी
अगले पांच दिन में तापमान का उतार-चढ़ाव की संभावना जताई गई है। आठ दिनों में दो अक्टूबर को तापमान में कमी देखी गई है। पिछले आठ दिनों में दो अक्टूबर का तापमान सबसे कम रहा है।
खबरें और भी
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया अगले सप्ताह भर आसमान साफ रहने से मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान लगभग समान रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं, अब रात और सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास होगा।