कुरुक्षेत्र में होटल के किचन में छिपा रखी थी हेरोइन, अमृतसर की महिला भी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र पुलिस ने होटल की आड़ में हेरोइन बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 ग्राम 48 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की ...और पढ़ें
-1786101261172_m.webp)
कुरुक्षेत्र में होटल से हेरोइन बेचने वाला युवक गिरफ्तार। एआई जेनरेटेड तस्वीर
HighLights
कुरुक्षेत्र में होटल से हेरोइन बेचने वाला युवक गिरफ्तार।
होटल की रसोई से 8 ग्राम 48 मिलीग्राम हेरोइन बरामद।
ड्रग सप्लाई करने वाली अमृतसर की महिला भी पकड़ी गई।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। पुलिस ने होटल की आड़ में कथित तौर पर हेरोइन (चिट्टा) बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 ग्राम 48 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। जांच के दौरान नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में पंजाब के अमृतसर जिले की एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।
एंटी नारकोटिक सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि किरमिच रोड निवासी अनिल कुमार ने निट गेट के सामने एक होटल किराये पर लिया हुआ है। होटल की आड़ में हेरोइन की बिक्री करता है।
सूचना में यह भी बताया गया था कि आरोपित ने होटल की रसोई में हेरोइन छिपाकर रखी हुई है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतविंद्र सिंह की टीम ने होटल में छापामारी की।
तलाशी के दौरान होटल की रसोई से 8 ग्राम 48 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित अनिल कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में अमृतसर (पंजाब) के छेहरटा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना कुवि में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।