विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

International Geta Mahotsav: एक करोड़ 27 लाख लोगों ने किया वैश्विक गीता का पाठ, CM नायब ने दीपदान की परंपरा को निभाया

Published: Thu, 12 Dec 2024 10:52 AM (GMT+05:30)

सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन ब्रह्मसरोवर सन्निहित सरोवर और प्रदेश भर के 182 महाभारत कालीन तीर्थों पर दीपदान ...और पढ़ें

एक करोड़ 27 लाख लोगों ने किया वैश्विक गीता का पाठ।
एक करोड़ 27 लाख लोगों ने किया वैश्विक गीता का पाठ।

HighLights

  1. दिसंबर तक चलता रहेगा शिल्प एवं सरस मेला।
  2. 18 हजार विद्यार्थियों ने थीम पार्क में किया अष्टादशी गीता का पाठ।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। Geeta Mahotsav Kurukshetra 2024: ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर व प्रदेश भर के 182 महाभारत कालीन तीर्थों पर दीपदान के साथ सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव संपन्न हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपदान की परंपरा को निभाया।

दीपदान से पूर्व सुबह मुख्यमंत्री गीता की प्रादुर्भाव स्थली पर पहुंचे और यहां गीता जी का पूजन किया व हवन में आहुति डाली। इसके बाद सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र का थीम पार्क ऐतिहासिक वैश्विक गीता पाठ का साक्षी बना।

एक करोड़ 27 लाख लोग आनलाइन माध्यम से जुड़े और स्वामी ज्ञानानंद महाराज के साथ गीता के तीन श्लोकों का उच्चारण किया। दोपहर 12 बजे थीम पार्क में ही प्रदेश भर के 18 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ अष्टादशी गीता का पाठ किया।

यहां कार्यक्रम में मुख्यातिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान रहे। इसी कार्यक्रम (International Geta Mahotsav) में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, तंजानिया की पर्यटन मंत्री पिंडी चाना ने गीता पाठ में शामिल विद्यार्थियों को संबोधित किया। दोपहर दो बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन हुआ।

श्रीकृष्णा आयुष विवि की ओर से जलाए गए 18000 दीपक 

समितियों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने तीर्थों के प्रचार-प्रसार, जीर्णोद्धार और स्वच्छता का संकल्प लिया। इसके बाद सायं को मुख्यमंत्री सन्निहित सरोवर पर पहुंचे और दीपदान किया। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की ओर से 18 हजार दीपक जलाए गए। ब्रह्मसरोवर तीर्थ की महाआरती की गई।

'पांच साल में सभी चुनाव एक साथ हों'

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में आयोजित वैश्विक गीता पाठ के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि जिस तेजी के साथ भारत आगे बढ़ रहा है, शीघ्र ही विश्व गुरु बन जाएगा। लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा देश में बार-बार होने वाले चुनाव हैं।

देश में हर साल कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पांच साल में एक बार सभी चुनाव एक साथ हों इसके लिए जन जागरण अभियान को मजबूती दें। देश के राजनीतिक दल इसके लिए मजबूर हो जाएं और संविधान में संशोधन के इस प्रस्ताव पर मुहर लग सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में कुछ हो न हो लेकिन पांचों साल 12 महीने कहीं न कहीं चुनाव की तैयारी होती रहती है। लोकसभा चुनाव से निपटे तो विधानसभा चुनाव, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड से निपटे तो अब दिल्ली के लिए ताल ठोकेंगे हम। वहां से निपटेंगे तो और कहीं चुनाव होंगे।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Geta Mahotsav) को लेकर कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में 18 हजार बच्चों ने गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण एक साथ किया। इससे पहले वैश्विक गीता का आनलाइन पाठ किया गया। तीन श्लोकों का उच्चारण देशभर में एक करोड़ 27 लाख लोगों ने किया। इसके तहत चार हजार केंद्रों से भी बड़ी संख्या में लोग जुड़े। थीम पार्क में बैठे 18 हजार विद्यार्थियों का यह चित्र ऊंचाई से लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।