विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुरुक्षेत्र के कबड्डी खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत, हिमाचल में टूर्नामेंट खेलने जा रहा था रितिक; घर में मचा कोहराम

Published: Sun, 11 May 2025 11:38 AM (IST)

हरियाणा (Haryana News) के कुरुक्षेत्र के दीदार नगर के कबड्डी खिलाड़ी रितिक (Kabaddi Player Ritik Dies) की हिमाचल प्रदेश में ...और पढ़ें

हिमाचल में टूर्नामेंट खेलने जा रहे कुरुक्षेत्र के कबड्डी खिलाड़ी रितिक की मौत।
हिमाचल में टूर्नामेंट खेलने जा रहे कुरुक्षेत्र के कबड्डी खिलाड़ी रितिक की मौत।

HighLights

  1. कबड्डी खिलाड़ी रितिक की सड़क हादसे में मौत
  2. हिमाचल प्रदेश में कबड्डी टूर्नामेंट के लिए जा रहा था
  3. कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका था रितिक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के परागपुर में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए गए दीदार नगर के कबड्डी खिलाड़ी रितिक की मौत ने उसके स्वजन व दोस्तों को स्तब्ध कर दिया है। शनिवार सुबह रितिक घर से हिमाचल के लिए निकाला था।

शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ब्रह्मपुर के पास कबड्डी खिलाड़ियों की कार दो ट्रकों के बीच आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रितिक की मौत हो गई। रितिक के दोस्त अंकुश ने बताया कि रितिक अंबाला के एसए जैन कॉलेज में बीकाम द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसने एनआईएस में प्रवेश लेना था।

कई बड़ी प्रतियोगिताओं में ले चुका था हिस्सा

शुक्रवार को उसने कुवि के खेल मैदान में दोस्त अंकुश के साथ अभ्यास भी किया था। अंकुश ने उसे कहा था कि वह टूर्नामेंट में न जाए और एनआईएस में प्रवेश के लिए तैयारी करें। अंकुश के अनुसार रितिक कबड्डी का बेहतरीन खिलाड़ी था। शनिवार सुबह छह बजे रितिक घर से हिमाचल के लिए निकाला था।

यह भी पढ़ें- नहीं सुधरेगा पाकिस्तान! सीजफायर टूटने से फिर हाई अलर्ट, रात को अंधरे में डूबे हरियाणा के कई शहर

रितिक ने तीन बार कबड्डी की जोनल प्रतियोगिता, चार बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता, पांच लीग खेलों में व दो बार सीएम कप प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा तीन बार रगबी और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भी भाग लिया।

रितिक के स्वजन शव लेने के लिए नंगल गए हुए हैं। कोच संदीप ने बताया कि रितिक कबड्डी को बेहतरीन खिलाड़ी था। इसी का परिणाम है कि वह प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए चयनित होता था। आज हमने एक बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ी को खो दिया है, जिसकी कमी पूरी होना मुश्किल है।

पिता की है ज्योतिसर में केमिस्ट की दुकान

रितिक के पिता की ज्योतिसर में केमिस्ट की दुकान है। रितिक की एक जुड़वा बहन है। बताया जा रहा कि रितिक के पिता पानीपत के गांव अहर के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से परिवार कुरुक्षेत्र के दीदार नगर में रहे हैं। रितिक की उपलब्धियों पर परिवार को नाज था, मगर उसकी मौत ने परिवार को तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- पानीपत में किशोरी के साथ पैथलॉजी लैब में गैंगरेप, 4 युवकों ने की हैवानियत; पीड़िता की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।