विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र के भगवान परशुराम कॉलेज में 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को किया गया जागरूक

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:11 PM (IST)

कुरुक्षेत्र के भगवान परशुराम कॉलेज में 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता, पंजीकरण और सरकारी योजनाओं पर कैंप ...और पढ़ें

कुरुक्षेत्र के भगवान परशुराम कॉलेज में 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम आयोजित (जागरण फोटो)

कुरुक्षेत्र के भगवान परशुराम कॉलेज में 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम आयोजित (जागरण फोटो)

HighLights

  1. मतदाता जागरूकता और पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया।

  2. 'वोकल फॉर लोकल' और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

  3. सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कालेज में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण, वोकल फार लोकल और सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कैंप लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्राचार्य डा. सुरेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कालेज में समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. सतीश शर्मा ने बताया कि कैंप में जिला चुनाव कार्यालय कुरुक्षेत्र से सुनील मराठा, डा. दिलबाग सिंह और सागरिका ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। सुनील मराठा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत कोई भी योग्य मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से वोट जरूर बनवाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि फार्म-6 आनलाइन या बीएलओ के माध्यम से जमा करवाया जा सकता है।

डा. दिलबाग सिंह ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, बीजी रामजी और दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना की जानकारी दी। सागरिका ने स्थानीय उत्पादों और हथकरघा को बढ़ावा देने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने का संदेश दिया। इस अवसर पर अमित, अनिल मेहला उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।