विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र में रिसेप्शनिस्ट और युवक ने जहर निगलकर दी जान, तीसरे चेहरे की एंट्री से उलझा मामला; जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 04 Sep 2026 12:48 PM (IST)

कुरुक्षेत्र में एक मंदिर की पार्किंग में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक और एक महिला की मौत हो गई।

कुरुक्षेत्र में रिसेप्शनिस्ट और युवक ने जहर निगलकर दी जान (प्रतीकात्मक फोटो)

कुरुक्षेत्र में रिसेप्शनिस्ट और युवक ने जहर निगलकर दी जान (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. कुरुक्षेत्र मंदिर पार्किंग में युवक और महिला की मौत

  2. जहरीला पदार्थ निगलने से हुई दोनों की संदिग्ध मृत्यु

  3. पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोप में जांच शुरू की

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। एक मंदिर की पार्किंग में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक और एक महिला की मौत हो गई है। वहीं बताया जा रहा है कि मौके पर एक तीसरी युवती भी पहुंची थी। उसे मृतक युवक ने मोबाइल पर काल कर पार्किंग में बुलाया था।

हालत बिगड़ने पर लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मृतक युवक मिर्जापुर निवासी विरेन के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक महिला शिल्पा की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। पति दुबई में नौकरी करता है और वह एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट थी। उसकी एक बेटी और बेटा है। 

महिला के साथ पार्किंग पहुंचा था युवक

जानकारी अनुसार बुधवार की शाम को युवक एक महिला के साथ पार्किंग में पहुंचा था। वह महिला उसके साथ आई थी। दोनों में आपस में बहस हुई। इसके बाद तीसरी युवती भी मौके पर पहुंची और उनमें बातचीत हुई।

जहरीला पदार्थ निगलने के बाद युवक का एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें उसने युवती पर आरोप लगाए हैं। वहीं युवती मौके पर लोगों कहती नजर आ रही है वह उसे नहीं जानती। मृतक वीरेन के चाचा राजिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महिला शिल्पा 29 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे उससे मिलने घर आई थी। वह कह रही थी कि उसे वीरेन से पैसे लेने हैं।

दोनों के बीच हुई थी बहस

इसके बाद एक सितंबर को एक अन्य युवती वीरेन से मिलने आई। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। वह वीरेन को ब्लैकमेल करने लगी और उससे पैसों की डिमांड कर रही थी। बुधवार को वीरेन और शिल्पा पार्किंग में थे। उनके साथ वह युवती भी आई थी। वहां तीनों के बीच झगड़ा होने लगा, तभी वीरेन और शिल्पा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।