Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र के सांवला गांव मर्डर केस में बड़ा खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या; दोनों अरेस्ट

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 11:37 PM (GMT+05:30)

    कुरुक्षेत्र के गांव सांवला में पति राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मुख्य आरोपी मोहित को पकड़ा गया ...और पढ़ें

    गांव सांवला में पति की हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार।

    गांव सांवला में पति की हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार।

    HighLights

    1. पति राजकुमार की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार।

    2. मुख्य आरोपी मोहित पहले ही पुलिस हिरासत में।

    3. अवैध संबंधों के शक में हुई थी राजकुमार की हत्या।

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। गांव सांवला में दो बच्चों के पिता की हत्या के आरोप में थाना सदर थानेसर पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपित को रविवार देर सायं ही गिरफ्तार कर लिया था।

    आरोपित के पूछताछ में कई खुलासे होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों के शक में राजकुमार और उसके स्वजन ने आरोपित मोहित को टोका था। पुलिस ने मोहित को दो दिन के रिमांड पर लिया है।

    गौरतलब है कि रविवार की सुबह गांव सांवला में गुरुद्वारा के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा सीन आफ क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल और शव का निरीक्षण करवाया।

    मृतक की पहचान गांव सांवला निवासी राजकुमार के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतक के शव का लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंपा। पुलिस ने मृतक के पिता राजेंद्र के बयान पर मामला दर्ज करके जांच की।

    खबरें और भी

    खेत में ले जाकर शराब पिलाकर गला घोंटकर दी हत्या

    पुलिस जांच में सामने आया कि शनिवार की रात को करीब नौ बजे आरोपित गांव मुनियारपुर निवासी मोहित गांव से राजकुमार को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव सांवला के खेतों में ले गया था। खेतों में बैठकर दोनों ने शराब पी। उसके बाद आरोपित ने वहीं पर परने से राजकुमार का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

    इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। थाना सदर थानेसर प्रभारी उप निरीक्षक रणधीर सिंह की टीम ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपित मोहित वासी मुनियारपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को गांव सांवला निवासी मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।