विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कुलदीप हथीरा के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:33 PM (IST)

कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस ने एक सेवा सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। हरियाणा ...और पढ़ें

कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। एक निजी पैलेस में आयोजित कांग्रेस सेवा सम्मेलन में रविवार को बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

युवा कांग्रेस के जिला प्रधान कुलदीप हथीरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सरदार सतनाम सिंह विर्क भी मौजूद रहे।

युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए निशित कटारिया ने कहा कि आज का युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य है तथा संगठन को मजबूत बनाने में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शिक्षा, रोजगार, किसानों से जुड़े मुद्दों, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक अधिकारों जैसे विभिन्न जनसरोकार के विषयों को लेकर अपनी आवाज उठाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

जमीनी स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और भविष्य में भी संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कुलदीप हथीरा ने जताया आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवा जिला प्रधान कुलदीप हथीरा ने मुख्य अतिथि निशित कटारिया, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सरदार सतनाम सिंह विर्क, पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर हिमांशु अरोड़ा, सतनाम विर्क, जिला पार्षद कंवरपाल, विशाल मौदगिल, विवेक भारद्वाज डब्बू, नवनीत नरवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।