यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'दिल्ली में केजरीवाल पर कार्रवाई...' AAP सुप्रीमो को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने दिया बड़ा बयान
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal News) को ईडी ने लगातार समन देने के बाद आखिरकार शराब घोटाला मामले ...और पढ़ें

HighLights
- लोकतंत्र में अपने विपक्ष के साथ नहीं कर रही सही बर्ताव-सैलजा।
- केजरीवाल पर कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित-कुमारी सैलजा।
- इस बार पीएम मोदी की विदाई तय-कांग्रेस।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी (AAP Party) के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा (Kurukshetra Lok Sabha) से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा (Congress leader Kumari Selja) भी मौजूद रहीं।
लोकतंत्र में अपने विपक्ष के साथ नहीं कर रही सही बर्ताव-सैलजा
उनके साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Haryana Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी और कालका विधायक प्रदीप चौधरी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ सही बर्ताव नहीं कर रही।
केजरीवाल पर कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित-कुमारी सैलजा
सभी घोटालेबाज भाजपा (BJP News) में जाने के बाद साफ सुथरे हो जाते हैं। भाजपा हरियाणा (Haryana BJP) में हुए शराब घोटाला (Liquor Scam Case) की बात क्यों नहीं करती। क्या भाजपा को चुनाव के दौरान केवल दिल्ली में ही कार्रवाई करनी थी। दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है।
यह भी पढ़ें: Jind News: कल घर से संभलकर निकलें बाहर, नहीं चलेंगी रोडवेज और निजी बसें; आम लोगों को होगी भारी परेशानी
इस बार पीएम मोदी की विदाई तय-कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कोई पार्टी और चुनाव महत्वपूर्ण नहीं है, इस समय देश और लोकतंत्र सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिसको बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि इस बार पीएम मोदी की विदाई तय है।
खबरें और भी
डा. सुशील गुप्ता (Sushil Gupta) ने कहा कि ये चुनाव देश लोकतंत्र को बचाने के लिए है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) के आवास का घेराव करने गए तो सरकार ने पुलिस से पिटवाया और काफी गंभीर चोटें आईं जिस कारण 150 लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है। चुनाव में भाजपा सरकार को चलता करेगी।