विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र के बारना में दर्दनाक हादसा, खेत में बिजली का तार ठीक करते वक्त वार्ड अटेंडेंट की करंट से मौत

Published: Mon, 31 Aug 2026 11:12 AM (IST)

कुरुक्षेत्र के बारना गांव में खेत में बिजली का तार ठीक करते समय एक वार्ड अटेंडेंट अंकित की करंट लगने से मौत हो गई।

खेत में बिजली का तार ठीक करते समय वार्ड अटेंडेंट की करंट से मौत (फोटो: जागरण)

खेत में बिजली का तार ठीक करते समय वार्ड अटेंडेंट की करंट से मौत (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. खेत में बिजली का तार ठीक करते समय हादसा।

  2. लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट था मृतक।

  3. परिवार का आर्थिक सहारा था, शादी की चल रही थी तैयारी।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। गांव बारना निवासी एक युवक की खेत में काम करते हुए करंट लगने से मौत हो गई है। युवक पिछले कई वर्षों से लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट था। मृतक की पहचान गांव बारना निवासी अंकित के रूप में हुई है।

करंट लगने के बाद स्वजन बेसुध अंकित को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को अंकित खेतों में काम करने गया था। ट्यूबवैल के पास बिजली की तार को ठीक करते समय उसे करंट लग गया। करंट से अंकित बेसुध हो गया। इसके बाद स्वजन बेसुध अंकित को पड़ोसियों के साथ लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद से उसके स्वजनों का रो-रो बुरा हाल है।अंकित का पिता खेती-बाड़ी का काम करता है। उसका एक छोटा भाई है कि वह प्राइवेट नौकरी करता है।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत अंकित लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट कार्यरत था। वह परिवार का आर्थिक रूप से बड़ा सहारा था। इस हादसे के पूरे परिवार को ही बिखेर दिया है। स्वजन उसकी शादी की तैयारियां कर रहे थे।