Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi in Haryana: 'एक जुलाई से खटाखट खातों में आएंगे पैसे', कुरुक्षेत्र में राहुल के बयान पर PM मोदी ने ली चुटकी

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 05:28 PM (IST)

    PM Modi in Haryana प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा की धर्मभूमि कुरुक्षेत्र से लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने थीम पार्क से जनसभा को संब ...और पढ़ें

    PM Modi in Haryana: चुनाव प्रचार का शंखनाद करने कुरुक्षेत्र पहुंचे पीएम मोदी
    PM Modi in Haryana: चुनाव प्रचार का शंखनाद करने कुरुक्षेत्र पहुंचे पीएम मोदी

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित
    2. हिमाचल की आर्थिक स्थिति पर भी बोले पीएम मोदी
    3. पीएम ने अपना संबोधन हरियाणवी से शुरू किया

    जेएनएन, कुरुक्षेत्र। PM Modi in Kurukshetra: हरियाणा में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा पहुंचे। पीएम मोदी ने कुरूक्षेत्र (PM Modi Today Rally) के थीम पार्क में रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पीएम हिमाचल के हालात, आर्टिकल-370, फसलों पर एमएसपी इत्यादि मुद्दों पर भी बोले।

    इससे पहले सीएम नायब सैनी ने भी मंच से लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपना संबोधन बड़े ही अनोखे अंदाज से शुरू किया। प्रधानमंत्री हरियाणवी में बोले नौजवानों को मेरी राम-राम, आज गीता की धरती पर आकै मन्ने घणी खुशी हो रही है। कुरुक्षेत्र आना और भारतीय संस्कृति के दर्शन करना मन को भर देता है।

    कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम

    पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम लेकर आई है। इस योजना का देश भर के कर्मचारियों को स्वागत किया है। सरकारी कर्मचारियों ने इस पर खुशी जताई है। कांग्रेस ने किसानों के साथ ही देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों को भी धोखा दिया है।

    यह भाजपा ही जिसने वन रैंक वन पेंशन देकर हरियाणा के लोगों को 10 लाख हजार करोड़ रुपये का लाभ दिया। कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों को भी कई दशकों तक लटकाए रखा था। जब मुद्दा बड़ा हो गया था तो पूर्व सैनिकों के लिए 500 करोड़ का बजट रखकर उनकी आखों में धूल झोंकने का काम किया।

    खबरें और भी

    PM ने यूरिया का दिया उदाहरण

    पीएम ने संबोधन में कहा कि यूरिया का एक उदाहरण ले लें जो विदेशों में तीन हजार में मिलती है। वही बोरी आपको 300 रुपये में दी जाती है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 10 लाख करोड़ रुपये किसानों का भार अपने सिर पर उठाया ताकि मेरे किसान के सिर पर बोझ न पडे़। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस के राज में किसी किसान के खाते में कभी पैसा जमा होता था क्या।

    'हरियाणा सरकार 24 फसलों पर दे रही एमएसपी' 

    अगर कांग्रेस में दम है तो वह कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी किसान योजनाएं क्यों लागू नहीं करती, कहीं तो करके दिखाओ। किसान तो किसान हैं।

    हरियाणा के हों या कर्नाटक के। यह सिर्फ झूठी बातें करते हैं। आप देखिये एमएसपी को लेकर शोर मचाते हैं। हरियाणा 24 फसलें एमएसपी पर खरीदती है। केवल एमएसपी ही नहीं देती बल्कि भाव का अंतर भी देते हैं। वह कांग्रेस से पूछते हैं वह लोगा कनार्टक और तेलंगाना में एमएसपी पर कितनी फसलें खरीदते हैं।

    'मोदी है मौका मत जाने दीजिए...': पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी है तो मौका मत जाने दीजिए। हरियाणा का मुझ पर विशेष अधिकार है। अब हर परिवार को करीब 80 हजार रुपये की मदद दी जा रही है। इस देश में कभी ऐसा नहीं हुआ है।

    हरियाणा के भाजपा के लोगों ने तय किया है हर घर को 30 हजार रुपये मदद प्रदेश सरकार अतिरिक्त देगी। आपकी कमाई बढे आपके पैसे बढें। यह भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

    'हरियाणा का कर्ज चुकाना मेरे लिए मुश्किल'

    पीएम ने कहा कि यहां की दूध दही, रोटी और माता-बहनों का कर्ज चुकान मेरे लिए मुश्किल है। इसलिए मैं अपना कर्तव्य समझकर आज आपसे कुछ बातें करना चाहता हुं। यह बातें मोदी के लिए नहीं है पार्टी के लिए नहीं है। मैं अपने परिवार के सामने अपना दिल हल्का करना चाहता हूं। आपकी और आपके बच्चों के भविष्य की मुझे चिंता हो रही है।

    पीएम ने कहा, साथियों आपके पड़ोस में हिमाचल प्रदेश है वहां दो साल पहले कांग्रेस की सरकार बनी थी। आज वहां क्या स्थिति है। हिमाचल का कोई भी नागरिक खुश नहीं है। कांग्रेस ने वहां जो भी वायदे किए कोई पूरे नहीं किए। आज सरकारी कर्मचारियों को वहां अपने हक की सैलरी के लिए हड़ताल करनी पड़ रही है।

    कर्मचारियों को पीएफ नहीं मिल रहा। मुख्यमंत्री और मंत्रियों तक को सैलरी छोड़ने का दावा करना पड़ रहा है। भर्तियां नहीं हो रही, स्कूल कालेज बंद करने की नौबत आ गई है। वहां कांगेस ने महिलाओं को 1500 रुपये देने का वायदा किया था लाखों महिलाएं इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने वहां सबकुछ महंगा कर दिया है।

    संबोधन में राहुल को घेरा

    प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने खटाखट 8500 रुपए देने पर झूठ बोला। लोगों ने एक जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में लाइन लगा ली। लेकिन पैसा नहीं मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को धोखेबाज और झूठे वादे करने वाला बताया।

    पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    हमने कांग्रेस की सरकार का दौर देखा है विकास पैसा किस-किस की जेब में जाता था। यह हरियाणा का बच्चा-बच्चा जानता है। भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास से जोड़ा है। भाजपा सरकार आने से पहले आधे घरों में नल कनेक्शन नहीं था। अब 70 प्रतिशत से अधिक घरों में नल से जल है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बिजली बिल शून्य करने में जुटी है।

    '100 दिनों में 11 लाख से ज्यादा नई लखपति दीदी बनीं'

    पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान मैंने कहा था कि हम देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम करेंगे। एक करोड़ पहले ही बन गई हैं अब इन 100 दिनों के भीतर 11 लाख से ज्यादा नई लखपति दीदी बन चुकी हैं। दो दिन पहले हमने बहुत बड़ा निर्णय लिया है। जिसका लाभ हरियाणा के लाखों परिवारों को मिलेगा।

    आपका बेटा करेगा आपकी फिक्र: पीएम मोदी

    भाजपा ने तय किया है 70 वर्ष की आयु से बड़े बुजुर्ग को पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज मिलेगा। कोई गरीब हो या अमीर है उसको पांच लाख रुपये तक बीमारी का खर्चा हम भरेंगे। अब उसके इलाज के लिए उसके बच्चों को फिक्र करने की जरूरत नहीं है यह फिक्र आपका ये बेटा करेगा। देश के बुजुर्गों को दी गई गारंटी मोदी ने पूरी कर दी है।

    पीएम मोदी ने कहा कि अभी कुछ माह पहले लोकसभा चुनाव के दौरान मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया था। मैंने कहा था कि भाजपा सरकार के 100 दिन बडे महत्वपूर्ण होंगे। गरीब किसान युवाओं महिलाओं को मजबूत बनाने वाले हैं। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं और हमारी सरकार ने 15 लाख करोड़ रुपये के नए काम शुरू करवा दिए हैं।

    पीएम मोदी ने की नायब सैनी की तारीफ

    पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री 24 घंटे हरियाणा के विकास के लिए समर्पित है। हरियाणा का जो भी व्यक्ति मिलेगा वह कहता है कि हमारे मुख्यमंत्री विनम्रता के संबंध में हमारे हरियाणा का गौरव बढ़ाते हैं। उनका व्यक्तित्व सहज वह बहुत सहजता है।

    भाजपा के कार्यकर्ता के नाते मुझे हरियाणा में बहुत वर्षों तक काम करने का अवसर मिला है। जब मुख्यमंत्री की तारीफ करता हूं तो मन गर्व से भर जाता है। इनका विजन और इनकी लग्न बड़े बड़ों से भी बेहतर है।

    पीएम मोदी ने कहा कि आपने दिल्ली में लगातार तीसरी बार मुझे सेवा का अवसर दिया है। यहां जो उत्साह मिल रहा है मेरा राजनीतिक अनुभव कह रहा है कि हरियाणा ने राजकाज की हैट्रिक लगाना तय कर लिया है। हरियाणा में एक बात है कि दिल्ली में जिसकी सरकार बनती है हरियाणा भी उसी की सरकार बनाता है यह कभी भी उल्टफेर नहीं होने देते। कुरुक्षेत्र से तो हमारे मुख्यमंत्री भी उम्मीदवार हैं।

    नौजवानों को मेरी राम-राम: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणवी में बोले नौजवानों को राम-राम आज गीता की धरती पर आकै मन्ने घणी खुशी हो रही है। कुरुक्षेत्र आना और भारतीय संस्कृति के दर्शन करना मन को भर देता है। यह गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सत्यता के निशान है। यह गुरु गोविंद सिंह की छठी पातशाही की धरती है। यहां श्रीगुरु गोविंद्र सिंह जी के चरण पड़े थे। ऐसी पावन धरती से मैं आपके फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करता हूं।