Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Grahan photos & video: ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंत्रों के गूंजा वातावरण

    By Jagran NewsEdited By: Kamlesh Bhatt
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 06:21 PM (IST)

    Surya Grahan photos videos सूर्यग्रहण पर नदी व सरोवरों में स्नान का विशेष माहत्मय माना जाता है। कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोबर में डुबकी लगाने के लिए हजारो ...और पढ़ें

    Surya Grahan photos & videos: कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण का दृश्य। जागरण
    Surya Grahan photos & videos: कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण का दृश्य। जागरण

    जेएनएन, कुरुक्षेत्र। तीर्थनगरी कुरुक्षेत्र में शाम को जैसे ही सूर्यग्रहण शुरू हुआ पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। श्रद्धालु भगवान सूर्यदेव के मंत्रों के साथ ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाने लगे। सूर्य ग्रहण पर कुरुक्षेत्र में स्नान करने की परंपरा है। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के समय ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए तस्वीरों में देखते हैं कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण पर उमड़ी श्रद्धा। तस्वीरों व वीडियो को अपने कैमरे में कैद किया दैनिक जागरण चंड़ीगढ़ के चीफ फोटो जर्नलिस्ट उपेंद्र सेन गुप्त ने।

    शाम को जैसे ही सूर्यग्रहण हुआ श्रद्धालु उत्साहित हो गए। हर कोई सूर्य भगवान को नमस्कार कर डुबकी लगाने लगा।

    मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाने से उतना ही पुण्य फल प्राप्त होता है जितना की अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य फल मिलता है।

    सूर्य ग्रहण पर डुबकी लगाने के लिए कुरुक्षेत्र में हरियाणा के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह दृश्य बेहद रोमांचकारी था। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि कुरुक्षेत्र के महत्व के बारे में ग्रंथों में पढ़ा है और वे यहां पर पहली बार सूर्यग्रहण के अवसर पर स्नान करने पहुंचे हैं।

    पौराणिक साहित्य के अनुसार कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण के अवसर पर स्नान करने का विशेष फल मिलता है, इसलिए हर कोई डुबकी लगाने के लिए उत्साहित दिखा। 

    सूर्य ग्रहण के अवसर पर ब्रह्मसरोवर में स्नान करने से फल की प्राप्ति होती है। डुबकी लगाने के लिए बच्चे, बूढ़े और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। 

    श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्होंने यहां के बारे में सिर्फ सुना था आज देख भी लिया। उनमें यहां से दर्शन के अतिरिक्त ऊर्जा का संचार हुआ है। 

    सूर्यग्रहण के नजारे को हर कोई अपने मोबाइल में करता रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। 

    खबरें और भी