Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kurukshetra News: योगगुरु रामदेव ने अमित शाह को क्यों कहा 'फकीर' और सीएम मनोहर लाल को 'बाबा' ?

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 11:26 AM (GMT+05:30)

    International Gita Mahotsav News कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित संत सम्मेलन क ...और पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में संत सम्मेलन को सम्बोधित करते मुख्यतिथि एवं गृहमंत्री अमित शाह।
    कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में संत सम्मेलन को सम्बोधित करते मुख्यतिथि एवं गृहमंत्री अमित शाह।

    HighLights

    1. देश के प्रधानमंत्री 365 दिन राष्ट्र के लिए जीते हैं-रामदेव
    2. अमित शाह के रोम-रोम में हिंदुत्व, राम कृष्ण-योगगुरु
    3. रामदेव बोले- हमारे जैसे बाबे ही हैं मुख्यमंत्री

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। International Gita Mahotsav 2023 अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में शुक्रवार को आयोजित संत सम्मेलन के मंच से स्वामी रामदेव(Yogguru Ramdev) ने गीता को अवसादग्रस्त मनुष्य के लिए भगवान का प्रसाद बताया। उन्होंने कहा कि गीता योग है। गीता कर्म योग है। गीता भक्तियोग।

    देश के प्रधानमंत्री 365 दिन राष्ट्र के लिए जीते हैं-रामदेव

    ज्ञान योग और गीता ही हमारे जीवन का आत्मसंयम योग है। गीता जन-जन, मन-मन में और पूरे विश्व में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में आज जो फकीर हैं वही हिंदुस्तान की तकदीर बदलने में लगे हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री(Pm Narendra Modi) 365 दिन राष्ट्र के लिए जीते हैं।

    स्वामी रामदेव ने कहा कि भारतीय परंपरा में जब हम इतिहास पढ़ते हैं। हमारे वेद, पुराण, दर्शन और उपनिषदों में शासक के गुण बताए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Haryana Board: 12वीं Supplementary Exam का परिणाम हुआ घोषित, इस बार इतने फीसदी परीक्षार्थी हुए पास; देखें परिणाम

    अमित शाह के रोम-रोम में हिंदुत्व, राम कृष्ण-योगगुरु

    एक शासक, प्रशासक विनयशील होना चाहिए लेकिन विनयशीलता के साथ उसमें शौर्य, पराक्रम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) के रोम-रोम में हिंदुत्व, राम कृष्ण हैं।

    अपनी सनातन और राष्ट्र धर्म के प्रति अगाध श्रद्धा लेकिन भीतर से फूल जैसे कोमल लेकिन जब बात आती है देश के लिए तो कठोर निर्णय लेने के लिए भी तैयार रहते हैं।

    रामदेव बोले- हमारे जैसे बाबे ही हैं मुख्यमंत्री

    स्वामी रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल(CM Manohar Lal) ने गीता महोत्सव की संरचना को जो ऊर्जा प्रदान की है वह सराहनीय है। स्वामी रामदेव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि वह भी हमारे जैसे बाबे ही हैं। अब सुन तो रहे नहीं हैं। फिर कहा कि बाबे किसकी सुणै हैं। इसके बाद पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।

    यह भी पढ़ें: यौन शोषण का आरोपित शिक्षक 2006 में लगा था गेस्ट टीचर, दुष्यंत चौटाला बोले- विधानसभा में रखे अपने तथ्यों पर हैं कायम

    खबरें और भी