विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र में बिस्तर में घुसकर 18 वर्षीय युवक को सांप ने डंसा, अस्पताल में मौत

Published: Mon, 24 Aug 2026 11:55 PM (IST)

शाहाबाद में सोते समय बिस्तर में सांप घुसने से 18 वर्षीय अरमान की सर्पदंश से मौत हो गई। परिवार को सुबह पता चला जब उसकी हालत बिगड़ी।

शाहाबाद में बिस्तर में घुसे सांप ने ली 18 वर्षीय युवक की जान।

शाहाबाद में बिस्तर में घुसे सांप ने ली 18 वर्षीय युवक की जान।

HighLights

  1. शाहाबाद में 18 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत।

  2. सोते समय बिस्तर में घुसा था जहरीला सांप।

  3. युवक अरमान सहारनपुर का निवासी, फैक्ट्री में करता था काम।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में सर्पदंश से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के सरसावा निवासी अरमान के रूप में हुई।

बताया जा रहा कि रात को सोते समय कहीं से सांप अरमान के बिस्तर में घुस आया। परिवार को रात में इस बात की भनक नहीं लगी। सुबह जब अरमान की हालत बिगड़ी तो वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अरमान करीब तीन माह पहले ही परिवार के साथ शाहाबाद आया था। वह यहां साबुन-सर्फ की फैक्ट्री में काम करता था।

फिलहाल वह परिवार सहित शाहाबाद की रावी कालोनी में रह रहा था। वह रात को खाना खाकर ठीक-ठाक सोया था। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया।