विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर घर जाने वालों के लिए राहत, दिल्ली-रींगस के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन; देखें शेड्यूल

Published: Wed, 26 Aug 2026 05:18 PM (IST)

रेलवे ने रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय और रींगस के बीच एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन ...और पढ़ें

रक्षाबंधन पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन। फोटो: आर्काइव

रक्षाबंधन पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. रक्षाबंधन के लिए दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी

  2. ट्रेन 27 और 28 अगस्त को यात्रियों की सुविधा के लिए

  3. नारनौल, रेवाड़ी, नीमकाथाना में भी होगा ठहराव

जागरण संवाददाता, नारनौल। रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के मिलन और घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली सराय और रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

27 और 28 अगस्त को दिल्ली सराय से चलने वाली यह ट्रेन नारनौल समेत रास्ते के प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी में ट्रेन 28 और 29 अगस्त को रींगस से दिल्ली सराय के लिए चलेगी। इससे रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

27 और 28 अगस्त को दिल्ली से चलेगी ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल 27 और 28 अगस्त को दिल्ली सराय से शाम 7:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी।

नारनौल में रात 11 बजे पहुंचेगी

नारनौल के यात्रियों के लिए भी इस ट्रेन से राहत रहेगी। दिल्ली से चलने वाली स्पेशल ट्रेन रात 11 बजे नारनौल पहुंचेगी। ट्रेन रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

रींगस से तड़के 3:20 बजे नारनौल पहुंचेगी

वापसी में गाड़ी संख्या 04416 रींगस-दिल्ली सराय स्पेशल 28 और 29 अगस्त को रात दो बजे रींगस से रवाना होगी और सुबह 6:30 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। यह ट्रेन तड़के करीब 3:20 बजे नारनौल पहुंचेगी।

13 डिब्बों की होगी अनारक्षित स्पेशल

रेलवे के अनुसार ट्रेन में 11 साधारण श्रेणी के कोच और दो गार्ड डिब्बे समेत कुल 13 डिब्बे होंगे। रक्षाबंधन पर घर पहुंचने वाले भाई-बहनों और अन्य यात्रियों के लिए अतिरिक्त रेलसेवा सफर को सुविधाजनक बनाने में मदद करेगी।

ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन तारीख रवाना पहुंचने का समय
04415 दिल्ली सराय-रींगस 27 और 28 अगस्त दिल्ली सराय से शाम 7:10 बजे रींगस रात 12:40 बजे
04416 रींगस-दिल्ली सराय 28 और 29 अगस्त रींगस से रात 2 बजे दिल्ली सराय सुबह 6:30 बजे

यह भी पढ़ें- 2 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई, नारनौल में अवैध कॉलोनी पर जमकर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

यह भी पढ़ें- नारनौल में 750 किसानों को मिलेगा बागवानी का व्यावहारिक प्रशिक्षण, खेत बनेंगे प्रयोगशाला