विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारनौल में चल रहा मिलावट का खेल, ₹100 किलो बिक रहा नकली पनीर; सेहत से खिलवाड़ पर उठे सवाल

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:48 AM (IST)

अटेली शहर में मोटरसाइकिल पर संदिग्ध युवक 100 रुपये प्रति किलो में पनीर बेच रहे हैं, जिससे उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

मंडी अटेली के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा मिलावटी पनीर।

मंडी अटेली के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा मिलावटी पनीर।

HighLights

  1. अटेली में मोटरसाइकिल पर 100 रुपये किलो संदिग्ध पनीर बिक रहा।

  2. इस सस्ते पनीर की गुणवत्ता और मिलावट पर गंभीर सवाल उठे।

  3. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ऐसे विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की।

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली। अटेली शहर में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल किस कदर चल रहा है, इसका अंदाजा 100 रुपये किलो बिक रहे पनीर से लगाया जा सकता है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आने वाले कुछ युवक शहर की दुकानों पर बेहद कम कीमत में पनीर बेचने पहुंच रहे हैं।

पनीर का भाव सुनकर ही उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। आखिर 100 रुपये किलो में बिकने वाले पनीर में दूध की कितनी मात्रा होगी और इसे तैयार करने में किन पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है, यह जांच का विषय है।

हाल ही में कुछ दुकानदारों ने ऐसे ही एक मोटरसाइकिल सवार युवक को पकड़ लिया, जो दुकानों पर पनीर बेचने पहुंचा था। दुकानदारों ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया कि भविष्य में वह इस प्रकार का पनीर बेचने के लिए क्षेत्र में न आए।

बिक्री पर निगरानी को लेकर उठे सवाल

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी शहर में इस तरह की बिक्री पर प्रभावी निगरानी को लेकर सवाल बने हुए हैं। फूड सेफ्टी अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के पास लाइसेंस होना जरूरी है।

लाइसेंस के माध्यम से दुकानदारों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सकता है। लेकिन मोटरसाइकिल पर घूमकर पनीर बेचने वाले लोगों की पहचान करना चुनौती है।

ऐसे लोगों के खिलाफ नगरपालिका को भी कार्रवाई करनी चाहिए और शहर में संदिग्ध खाद्य पदार्थ बेचने वालों को पकड़कर उनकी जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के लोगों का ठिकाना पता करना चाहिए ताकी उन पर कार्रवाई की जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।