महेंद्रगढ़ की कनीना मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का शेड्यूल जारी, गांववार तय किए दिन
कनीना की नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद के लिए गांववार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। किसान ...और पढ़ें

कनीना मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का शेड्यूल जारी।
HighLights
कनीना मंडी में बाजरा खरीद का गांववार शेड्यूल जारी।
27 से 31 अक्टूबर तक होगी बाजरे की सरकारी खरीद।
'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पंजीकरण और साफ फसल अनिवार्य।
संवाद सहयोगी, कनीना। कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर गांववार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। किसानों की सुविधा के लिए अलग-अलग गांवों के लिए खरीद के दिन निर्धारित किए गए हैं। खरीद प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
वहीं, 26 अक्टूबर को खरीद का कार्य नहीं होगा और इस दिन केवल मंडी से बाजरे का उठान किया जाएगा। मार्केट कमेटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 27 अक्टूबर को कनीना, कैमला और खेड़ी खरकड़ाबास के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा।
28 अक्टूबर को खैराना, कोका, कोटिया और मानपुर के किसानों की फसल की खरीद होगी। इसी प्रकार 29 अक्टूबर को मोहम्मदपुर, मोड़ी, मुंडिया खेड़ा और नांगल, 30 अक्टूबर को नौताना, पड़तल, पाथेड़ा, पोता और रामबास तथा 31 अक्टूबर को रसूलपुर, सेहलंग, सीहोर और सुंदरह गांवों के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा।
बिना शेड्यूल मंडी में न लाएं बाजरा
मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचें, ताकि खरीद व्यवस्था सुचारू बनी रहे। गेट पास कटवाने के लिए किसानों को अपने वाहन पर नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। केवल उन्हीं किसानों को अपनी फसल लेकर मंडी आना चाहिए, जिन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया हुआ है।
उन्होंने किसानों से यह भी कहा कि मंडी में बाजरा लाने से पहले फसल को अच्छी तरह सुखाकर साफ कर लें, ताकि खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।