अवैध कॉलोनियों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, महेंद्रगढ़ में 5 एकड़ में 10 डीपीसी और निर्माण ध्वस्त
महेंद्रगढ़ में जिला नगर योजनाकार की टीम ने जाट और पाली में पांच एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनियों पर बड़ी ...और पढ़ें
-1788779072177_m.webp)
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर। जागरण
HighLights
महेंद्रगढ़ में पांच एकड़ अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर।
कच्चा रोड नेटवर्क, 10 डीपीसी और दो अवैध निर्माण हटाए गए।
जिला नगर योजनाकार, नारनौल की टीम ने की बड़ी कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में जिला नगर योजनाकार, नारनौल की टीम द्वारा सोमवार को नियंत्रित क्षेत्र जाट व पाली में राजस्व सम्पदा पाली में दादरी रोड के साथ लगती हुई लगभग तीन एकड़ भूमि में और राजस्व संपदा जाट में लगभग 2 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, कच्चा रोड नेटवर्क, 10 डीपीसी व दो अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। यह पूरी कार्यवाही जिला नगर योजनाकार, नारनौल और पवन कुमार, उप-मंडल अधिकारी, एचवीपीएनएल, सिविल, नारनौल की अगुवाई में स्टाफ सदस्यों के साथ अमल में लाई गई।
जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें और महानिदेशक, नगर और ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें अन्यथा उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
दिनेश सिंह ने कहा कि आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट प्रॉपर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें।
इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है।
जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों औ अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
