महेंद्रगढ़ में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 वाहनों के कटे चालान; 50 हजार से ज्यादा का वसूला जुर्माना
महेंद्रगढ़ में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। इस ...और पढ़ें
-1790268041378_m.webp)
ट्रैफिक पुलिस ने काटे 60 चालान। जागरण
HighLights
यातायात व्यवस्था सुधारने और हादसों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान।
60 वाहनों के चालान कर 50 हजार से अधिक जुर्माना वसूला।
बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, कागजात वाले वाहनों पर शिकंजा कसा।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।
बुधवार को पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 60 वाहनों के चालान काटकर 50 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। साथ ही, गंभीर लापरवाही बरतने और कागजात पूरे न होने पर कई गाड़ियों को जब्त भी किया गया।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और बिना कागजात के सड़क पर उतरने वाले चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें।
