विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्री ध्यान दें! दिल्ली कैंट पर नहीं रुकेंगी कई विशेष ट्रेनें, 3 माह तक झेलनी पड़ेगी परेशानी

Published: Fri, 17 Jul 2026 04:48 PM (IST)

दिल्ली कैंट स्टेशन पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के कारण महेंद्रगढ़ जिले के रेल यात्रियों को तीन महीने तक परेशानी ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड इमेज।

एआई जनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. दिल्ली कैंट स्टेशन पर तीन महीने चलेगा अपग्रेडेशन कार्य।

  2. महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों की रेल सेवाएं होंगी प्रभावित।

  3. कई ट्रेनें दिल्ली कैंट पर नहीं रुकेंगी, वैकल्पिक स्टेशन चुनें।

जागरण संवाददाता, नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के रेल यात्रियों को आगामी तीन महीनों तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली मंडल के अंतर्गत दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे मेजर अपग्रेडेशन कार्य के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

रेलवे विभाग द्वारा प्लेटफार्म 2 और 3 पर ब्लॉक लिए जाने के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई महत्वपूर्ण रेल सेवाएं अस्थायी रूप से दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 15 जुलाई से अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों में कई रेलगाड़ियों के दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव को निरस्त किया गया है।

इसका प्रभाव महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल, अटेली और महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा, क्योंकि जिले के अनेक यात्री दिल्ली कैंट स्टेशन का उपयोग आगे की यात्रा के लिए करते हैं।

प्रमुख ट्रेनें शामिल

प्रभावित रेल सेवाओं में महेंद्रगढ़ जिले से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं, जैसे सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 14713, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला 20474, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 22422, और लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला 22471।

इसके अलावा, जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल 04829 भी निर्धारित अवधि तक दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। रेवाड़ी के रास्ते दिल्ली को जाने वाली कई अन्य ट्रेनें, जो जयपुर से आती हैं, वे भी दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। जिन यात्रियों का गंतव्य दिल्ली कैंट है, उन्हें नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला या अन्य निकटवर्ती स्टेशनों का विकल्प अपनाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी... देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के बारे में क्या-क्या जानते हैं आप?

दिल्ली कैंट स्टेशन के आधुनिकीकरण के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, लेकिन फिलहाल निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।