Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैष्णो देवी और हरिद्वार जाना होगा आसान? नारनौल में उठी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:38 AM (IST)

    राष्ट्रीय सैनी सभा और दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच ने नारनौल में रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कटरा और हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन सहित चार प्रमुख रेल सुविध ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कटरा के लिए सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की प्रमुख मांग।

    2. नारनौल स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप सुविधा विकसित करने की अपील।

    3. बांद्रा-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दैनिक संचालन शुरू करने की मांग।

    जागरण संवाददाता, नारनौल। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा (जिला महेंद्रगढ़) और दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच, नारनौल ने क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक महावीर प्रसाद के माध्यम से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम ज्ञापन सौंपा।

    ज्ञापन में माता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने, हरिद्वार के लिए सीधी रेल सेवा, नारनौल रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्राप सुविधा विकसित करने तथा बांद्रा-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दैनिक संचालन शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

    C-129-1-NOI1761-456136

    राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि नारनौल रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन स्टेशन परिसर में यात्रियों को छोड़ने और लेने आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्थित पिक एंड ड्राप जोन नहीं है। उन्होंने स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप सर्कुलेटिंग एरिया में कम से कम 10 वाहनों के लिए निर्धारित पिक एंड ड्राप जोन और यात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगाने की मांग की।

    जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि अहमदाबाद-अजमेर-रिंगस-नारनौल-रेवाड़ी रेल मार्ग पर माता वैष्णो देवी कटरा और जम्मू के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। इससे हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के श्रद्धालुओं को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है। उन्होंने इस मार्ग पर नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की।

    खबरें और भी

    दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के अध्यक्ष अशोक कटारिया ने कहा कि बांद्रा-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में केवल दो दिन संचालित होती है। इसका दैनिक संचालन शुरू होने से दक्षिण हरियाणा के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। मंच के सचिव मनीष कोली ने बताया कि नारनौल से हरिद्वार के लिए कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है।

    उन्होंने हरिद्वार के लिए नियमित एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों को स्थायी रूप से नियमित ट्रेन के रूप में चलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि इन मांगों के पूरा होने से विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा दक्षिण हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के बीच रेल संपर्क और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।