Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: कांग्रेस विधायक राव दान सिंह और उनके बेटे की संपत्ति ED ने की जब्त, कई राज्यों में हुई छापेमारी

    Updated: Thu, 26 Sep 2024 11:08 PM (GMT+05:30)

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह और उनके बेटे अक्षत सिंह की 44.9 करोड़ रुपये की संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग ...और पढ़ें

    कांग्रेस विधायक राव दान सिंह और उनके बेटे की संपत्ति ED ने की अटैच।
    कांग्रेस विधायक राव दान सिंह और उनके बेटे की संपत्ति ED ने की अटैच।

    HighLights

    1. महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह और उनके बेटे अक्षत सिंह की संपत्ति अटैच
    2. जांच एजेंसी ने इसी साल जुलाई में कथित तौर पर 1,392 करोड़ रुपये के मामले में की थी छापेमारी

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह और उनके बेटे अक्षत सिंह की 44.9 करोड़ की संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अटैच की है। अटैच की गई संपतियों में गुरूग्राम में 31 फ्लैट, 2.25 एकड़ जमीन और बेटे की दिल्ली, गुरूग्राम, रेवाड़ी और जयपुर में संपतियां शामिल है।

    बता दें, इससे पहले भी ईडी राव दान सिंह के संपत्तियों पर छापेमारी कर चुकी है। जांच एजेंसी ने इसी साल जुलाई में कथित तौर पर 1,392 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उनके आवास पर छापेमारी की थी। वहीं, ईडी ने  एक मेटल फैब्रिकेटिंग कंपनी और उसके प्रमोटरों के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।  

    15 स्थानों पर हुई थी छापेमारी

    केंद्रीय एजेंसी के गुरुग्राम कार्यालय द्वारा हरियाणा के महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम, दिल्ली और जमशेदपुर सहित लगभग 15 स्थानों की तलाशी ली गई थी। जानकारी के मुताबिक, इसमें महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के 65 वर्षीय विधायक, उनके बेटे अक्षत सिंह, कंपनी एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड (एएसएल) और इसके प्रमोटर मोहिंदर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और कुछ अन्य के परिसर शामिल हैं।

    यह भी पढे़ं- हरियाणा में कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के घर ED का छापा, बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में कई ठिकानों पर तलाशी जारी

    खबरें और भी