विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते समय नहर में डूबे श्रद्धालु, चार की मौत; चार की हालत गंभीर

By GeetarjunEdited By:
Updated: Fri, 09 Sep 2022 08:28 PM (IST)

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गए श्रद्धालु अचानक नहर में गिर कर बह गए। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला।

गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गए श्रद्धालु नहर में डूबे, चार की मौत
गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गए श्रद्धालु नहर में डूबे, चार की मौत

महेंद्रगढ़ [बलवान शर्मा]। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गए श्रद्धालु अचानक नहर में गिर कर बह गए। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला।

इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। गणेश उत्सवर पर हुई ऐसी घटना से हर कोई सन्न रह गया है।

ये भी पढ़ें- Delhi LG&CM Meeting: सिसोदिया के यहां CBI रेड के बाद पहली बार एलजी से मिले अरविंद केजरीवाल, जानिए क्या हुई चर्चा

मूर्ति विसर्जन के दौरान बह गए सभी

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को महेंद्रगढ़ के ढाणी मोहल्ला के सैकड़ों श्रद्धालु गणेश उत्सव मनाते हुए मूर्ति विसर्जन के लिए नहर पर गए थे। झगड़ोली के पास नहर में जैसे ही मूर्ति का विसर्जन करने लगे तो अचानक हादसा हो गया और एक के बाद एक कई लोग नहर में गिर गए।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में गणेशोत्सव: 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना' के उद्धोष के साथ बप्पा की गई विदाई; देखें तस्वीरें

पानी का बहाव अधिक होने की वजह से वे तैर नहीं सके। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव के लिए नहर में रस्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। चार व्यक्तियों को बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका। तैराकों की मदद से चार अन्य व्यक्तियों को निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बाकी की तलाश का कार्य देर रात तक जारी रहा।  

इनकी हुई मौत-

निकुंज पुत्र हरिसिंह

आकाश पुत्र

टिंकू पुत्र बबली

नीतिन

सभी महेंद्रगढ़ ढाणी मोहल्ला के रहने वाले हैं।

अस्पताल में भर्ती लोग-

मनोज पुत्र बाबूलाल

दीपक पुत्र राजेंद्र

सुनील पुत्र राजकुमार

संजय पुत्र दलीप कुमार।