विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: गर्मी और लू का सितम जारी, तपन है भारी; 46.7 तक पहुंचा तापमान

Updated: Fri, 13 Jun 2025 03:10 PM (IST)

नारनौल जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है जिसके चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बालसमंद में तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच ग ...और पढ़ें

गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। जागरण
गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। जागरण

HighLights

  1. नारनौल में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप
  2. दक्षिण हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी
  3. सिरसा में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल जिले में पिछले एक सप्ताह से झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब लू का सितम जारी है। पूरे इलाके में लगातार तापमान में उफान देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़ सहित दक्षिण हरियाणा के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बालसमंद का दिन का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रोहतक का दिन का तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस और नारनौल व हिसार रेवाड़ी का दिन का तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

नारनौल में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ डाक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में लगातार मरूस्थलीय पश्चिमी गर्म हवाओं ने संपूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब लूं के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। पूरे इलाके में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अलग-अलग मौसमी गतिविधियों के लिए चेतावनी और अलर्ट जारी किया है। यानी उत्तरी जिलों के लिए येलो अलर्ट पश्चिमी और दक्षिणी जिलों के लिए रेड अलर्ट और शेष हरियाणा के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा के उत्तरी तीन जिलों पंचकूला अंबाला यमुनानगर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की वर्षा, बूंदा-बांदी की गतिविधियों की वजह से मौसम विभाग ने इन जिलों पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि नौ जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के लिए भीषण आग उगलने वाली गर्मी और हीट वेब लूं की वजह से रेड अलर्ट जारी किया है।

10 जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम के लिए गर्मी और हीट वेब लूं के लिए आरेंज अलर्ट जारी जारी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। हरियाणा में सिरसा का दिन का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।