विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में तीन एकड़ जमीन पर Bulldozer Action से हड़कंप, कई निर्माण तोड़े

Published: Thu, 28 Aug 2025 05:35 PM (IST)

नारनौल में जिला नगर योजनाकार की टीम ने रेवाड़ी रोड पर तीन एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर ...और पढ़ें

वैध कॉलोनी पर तोड़फोड़ कार्रवाई करती डीटीपी की टीम। सौ- डीटीपी
वैध कॉलोनी पर तोड़फोड़ कार्रवाई करती डीटीपी की टीम। सौ- डीटीपी

HighLights

  1. नारनौल में अवैध कॉलोनी ध्वस्त |
  2. बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा था |
  3. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई |

जागरण संवाददाता, नारनौल (महेंद्रगढ़)। जिला नगर योजनाकार, नारनौल की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के रेवाड़ी रोड पर करीब तीन एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। यह कालोनी बिना विभागीय लाइसेंस और अनुमति के बनाई जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी और सड़क नेटवर्क तैयार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान तीन चारदीवारियां, नौ डीपीसी और सभी कच्चे रास्ते पूरी तरह से हटा दिए गए।

यह पूरी कार्रवाई जिला नगर योजनाकार की अगुवाई में स्टाफ सदस्यों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण सहन नहीं किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।