विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Crime: चोरी करते CCTV कैमरे में कैद हुआ शख्स, पुलिस ने शुरू की जांच

Published: Wed, 02 Jul 2025 05:25 PM (GMT+05:30)

नारनौल के एक निजी अस्पताल में चोरी की घटना सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति चोरी करते हुए ...और पढ़ें

चोरी करता हुआ युवक सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद।
चोरी करता हुआ युवक सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद।

HighLights

  1. नारनौल के अस्पताल में हजारों की चोरी
  2. सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

जागरण संवाददाता, नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित नारनौल में एक प्राइवेट अस्पताल से हजारों रुपये की नकदी चुरा ली गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति चोरी करते दिख रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक प्राइवेट अस्पताल में यहां पर चोर ने सुबह तीन से लेकर चार बजे के बीच में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने अस्पताल के अंदर बने मेडिकल स्टोर व रिसेप्शन के काउंटर से करीब तीन हजार रुपये चोरी किए हैं।

अस्पताल के संचालक अनिल कुमार ने बताया कि सुबह जब फार्मासिस्ट व रिसेप्शन वाले उठे। तो उनको टेबल की दराज खुली हुई मिली। इस पर उन्हें चोरी होने का शक हुआ। अस्पताल में ऑनलाइन पेमेंट ज्यादा होने के कारण नकद राशि कम थी। इसकी वजह से चोर दोनों जगहों पर से तीन हजार रुपये ही चुरा पाया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सीसीटीवी चेक किया तो एक चोर मुंह पर कपड़ा बांधे अस्पताल के रिसेप्शन के काउंटर पर आता दिखा। जहां पर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शहर में निजी अस्पताल में चोरी की यह दूसरी घटना है।

वहीं, इससे पहले सिंघाना रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भी चोरी की गई थी। यहां पर भी अस्पताल से चोर तीन महंगे फोन उठा कर ले गए थे। हालांकि, बाद में पुलिस ने उनको पकड़ लिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।