Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दीवाली से पहले हरियाणा के 17 हजार कर्मचारियों को झटका, सरकार ने सेवा नियमों के लाभ को किया निरस्त

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 06:29 PM (GMT+05:30)

    Haryana NHM Employees हरियाणा के 17 हजार NHM कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा झटका लगा है। सरकार ने 2018 में दिए गए सेवा नियमों के लाभ को निरस्त ...और पढ़ें

    NHM कर्मचारियों के सेवा नियमों के लाभ को निरस्त किया। फाइल फोटो
    NHM कर्मचारियों के सेवा नियमों के लाभ को निरस्त किया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. NHM कर्मचारियों के लिए काली दीवाली।
    2. सरकार ने छीना सेवा नियमों का लाभ।

    जागरण संवाददाता, नारनौल (महेंद्रगढ़)। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों को दीपावली के इस शुभ अवसर से पहले एनएचएम के निदेशक ने एक पत्र जारी कर जोर का झटका दे दिया है।

    निदेशक के पत्र क्रमांक एनएचएम/एडमिन/2024/6291-6332 दिनांक 29/10/2024 द्वारा वर्ष 2018 में दिये गये सेवा नियमों के लाभ को निरस्त करने कर दिया गया है।

    एनएचएम कर्मचारियों में भारी गुस्सा

    इस आदेश के बाद एनएचएम कर्मचारियों में न केवल हड़कंप मचा हुआ है, बल्कि भारी रोष भी है। पूरे प्रदेश में करीब 17 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। अकेले महेंद्रगढ़ जिले में इन कर्मचारियों की संख्या करीब पांच सौ से ज्यादा है। सेवा नियमों को निरस्त करने के बाद अब इन कर्मचारियों को साल में दो बार मिलने वाला महंगाई भत्ता फ्रीज हो गया है।

    इसी तरह साल में एक बार होने वाली तीन प्रतिशत वेतन वृद्धि भी बंद हो जाएगी। धनतेरस के दिन जारी किए गए इस पत्र के बाद एनएचएम कर्मचारी यूनियन ने रोष जताते हुए हुए इस निर्णय को तुगलकी फरमार की संज्ञा दी है।

    विभाग में पिछले 26 सालों से एनएचएम कर्मचारी कर रहे काम

    विभाग में पिछले 26 वर्षो से एनएचएम कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। तत्कालीन सरकार द्वारा वर्ष 2018 में एनएचएम कर्मचारियों को सर्विस बायलॉज का लाभ दिया गया था। इस लाभ के मिलने पर कर्मचारियों ने इसे एक जनकल्याणकारी कदम बताया था। इससे एनएचएम कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में अपना एक कर्मचारी होने का सुखद एहसास हुआ था।

    स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरकेश तथा जिला अध्यक्ष डा. पुष्पेन्द्र ने संयुक्त रूप से कहा है कि दो नवंबर 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान करते हुये धनतेरस के अवसर पर धन की वर्षा की घोषणा की थी।

    खबरें और भी

    एनएचएम कर्मचारियों के सेवा नियमों  किया गया फ्रीज

    हालांकि अभी तक कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ मिलने शुरू नहीं हो पाया था और अब मंगलवार को एनएचएम कर्मचारियों के सेवा नियमों फ्रीज कर दिया गया है। इस कारण प्रदेश के लगभग 17 हजार एनएचएम कर्मचारी काली दीवाली मनाने को विवश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी (NHM employees) अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या के अनुरूप अपनी ड्यूटी में मशगुल थे।

    एक तरफ तो सरकार द्वारा कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व पर महंगाई भत्ता दिया जा रहा हैं, जिसके चलते प्रदेश के 17 हजार एनएचएम कर्मचारी भी उम्मीद लगाये बैठे थे कि उन्हें दीपावली के पावन पर्व पर सरकार द्वारा घोषित वेतन विसंगति को दूर करते हुये सातवें आयोग का लाभ प्रदान किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: साइबर सिटी में गंदगी करने वाले सावधान, कचरा फेंकने पर 2 हजार से ज्यादा लोगों को करीब 12 लाख का लगा जुर्माना