विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Crime: लाश मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी युवक की शिनाख्त; जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 23 May 2025 04:12 PM (IST)

नारनौल के निजामपुर रोड पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाकर शिनाख्त ...और पढ़ें

पुलिस को मिला गार्डन के पास अज्ञात युवक का शव।
पुलिस को मिला गार्डन के पास अज्ञात युवक का शव।

HighLights

  1. निजामपुर रोड पर शव बरामद
  2. मृतक की उम्र 30-35 वर्ष
  3. शिनाख्त न होने पर अंतिम संस्कार

जागरण, संवाददाता,नारनौल। निजामपुर रोड पर स्थित एक गार्डन के पास अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने उसको नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।

वहीं इस बारे में पुलिस आगामी जांच में जुट गई है। युवक की मौत कैसे हुई, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

बुधवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि निजामपुर रोड पर शुभम गार्डन के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया।

जिसके बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने की कोशिश आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से की। मगर उसके पास पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल है।

वहीं उसने चेक की लाल शर्ट पहनी हुई है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने मृतक के शव को नागरिक अस्पताल नारनौल के पोस्ट मार्टम में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार 48 घंटे तक शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस शव को अंतिम संस्कार के लिए नगर परिषद नारनौल के हवाले कर दिया जाएगा। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार नगर परिषद नारनौल करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।