Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेहनत की मिसाल: महेंद्रगढ़ की प्रिया का 5वीं बार सरकारी नौकरी में चयन, अब स्कूल में बनीं अंग्रेजी प्रवक्ता

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 09:52 AM (IST)

    प्रिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बौचड़ियां में अंग्रेजी प्रवक्ता का कार्यभार संभाला है। यह उनकी पांचवीं सरकारी नियुक्ति है, जो युवाओं के लिए ...और पढ़ें

    बौचडियां स्कूल में कार्यभार ग्रहण करती प्रवक्ता प्रिया।

    बौचडियां स्कूल में कार्यभार ग्रहण करती प्रवक्ता प्रिया।

    HighLights

    1. प्रिया ने बौचड़ियां स्कूल में अंग्रेजी प्रवक्ता का पद संभाला।

    2. यह उनकी पांचवीं सरकारी नियुक्ति है, बनी प्रेरणा स्रोत।

    3. पूर्व में केंद्रीय विद्यालय दिल्ली सहित कई जगह चयन।

    संवाद सहयोगी, (मंडी अटेली) नारनौल। प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बौचड़ियां में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में प्रिया ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। खास बात यह है कि यह उनकी पांचवीं सरकारी नियुक्ति है, जिसने क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का नया संदेश दिया है।

    प्रिया इससे पहले केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली में अंग्रेजी अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा उनका चयन बैंक सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं में भी हो चुका है। लगातार पांच बार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर उन्होंने साबित किया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर परिश्रम से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

    विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर शिक्षकों और स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी संतोष ने कहा कि प्रिया की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की असाधारण प्रतिभा और लगातार सफलता किसी-किसी व्यक्ति में ही देखने को मिलती है।

    उन्होंने विद्यार्थियों से प्रिया के संघर्ष और सफलता से सीख लेकर अपने जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।

    प्रिया ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह विद्यालय में विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की समझ को बेहतर बनाने के साथ-साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी प्रेरित करेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- महेंद्रगढ़ के लाल IAS नीतीश कुमार का हुआ सम्मान, युवाओं से बोले- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं 

    यह भी पढ़ें- शारीरिक चुनौतियों को मात देकर नीतीश बने IAS, यूपीएससी में 847वीं रैंक ला रचा इतिहास