विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो दुर्घटनाएं, पति-पत्नी समेत तीन की मौत और तीन घायल

Published: Sat, 28 Mar 2026 03:45 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2026 06:55 PM (IST)

नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर ...और पढ़ें

दिल्ली-मुबई एक्सप्रेसवे पर स्थित गांव रीगड़ के पास पीछे से टक्कर लगने बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।

दिल्ली-मुबई एक्सप्रेसवे पर स्थित गांव रीगड़ के पास पीछे से टक्कर लगने बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुई दो अलग-अलग दुघर्टनाओं में पति-पत्नी सहित तीन की मौत होने के साथ-साथ तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचक मृतकों के शवों का पंचनामा करवाने तथा घायलों का उपचार करवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्जकर मृतकों के शवों का जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा में पंचानामा करवाकर शव स्वजन को सौंप दिए। मृतक पति जितेंद्र व पत्नी आशा भीम बस्ती जोनावास दिल्ली के रहने वाले। दूसरी घटना में मरने वाली मेघा फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड की रहने वाली।

मिली जानकारी के अनुसार दीपेंद्र पुत्र अमरचंद निवासी मकान नंबर 97, भीम बस्ती , जौनाबास, नई दिल्ली अपनी पत्नि आशा एवं चाचा रामरतन के साथ अपनी इर्टिका गाड़ी से अपने पैतृक गांव कमालपुरा थाना खेड़ली मोड़ जिला भरतपुर से शनिवार को सुबह दिल्ली के लिए जा रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर फिरोजपुर झिरका थानांर्तगत गांव रीगड़ के पास सुबह लगभग सात बजे चैनल नंबर 68 के पास उनकी गाड़ी पंचर हो गई।

Noida Khabar (18)

दीपेंद्र का चाचा रामरतन लघुशंका के लिए चले गए और दीपेंद्र गाड़ी का टायर बदलने लगा। अलवर की ओर से आ रही ग्रेंड़ आई-20 के चालक ने पीछे से इस इर्टिका गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे जितेंद्र उम्र 37 वर्ष एवं उसकी पत्नि आशा उम्र 36 वर्ष की दुघर्टना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि ग्रेड आई-20 में बैठे दो व्यक्ति घायल हो गए।

दुघर्टना की सूचना सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद को दी। तुरंत मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने दीपेंद्र के चाचा रामरतन की शिकायत पर ग्रेंड आई-20 के चालक के विरुद्ध मामला दर्जकर मृतकों के शवों का पंचनामा करवाकर शव स्वजन को सौंप दिए। दोनों गाडिय़ों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुघर्टना के एक दूसरे मामला दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर नगीना थानांर्तगत गांव उमरी के पास के पास हुआ। जानकारी के अनुसार राहुल शर्मा निवासी 89 ए, 2557,द्वितीय मंजिल, ग्रीन फील्ड़, फरीदाबाद अपनी पत्नि मेघा के साथ कार से फरीदाबाद से शनिवार की अल सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर जा रहे थे।

उमरी गांव के पास इनकी कार के पास से एक तेज गति से ट्रक निकला जिससे इनकी कार अनियंत्रित होकर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। इस दुघर्टना में मेघा पत्नि राहुल शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर नगीना थाना प्रभारी सचिन कुमार ने उप निरीक्षक देवी सिंह को मौके पर भेजा। ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्जकर मेघा का शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया। परिवार मूलत: राजस्थान का रहने वाला है। वे वर्तमान में जौनापुर, भीम बस्ती में लंबे समय से किराए पर रह रहे थे। फिलहाल, घर के सभी सदस्य राजस्थान गए हैं। भीम बस्ती में किराए के घर पर ताला लगा है।

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिरोजपुर झिरका थानांर्तगत गांव रीगड़ के पास तथा नगीना थानांर्तगत गांव उमरी के पास शनिवार की सुबह दो अलग- अलग दुघर्टनाएं हुई हैं। इनमें मरने वाली दो महिलाओं सहित तीन लोगों के शवों का पंचनामा करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया है। दोनों ही मामलों में थानों में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। सभी चालक निर्धारित गति सीमा में सावधानी बरतते हुए दिल्ली- मुंबई सहित सभी मार्गों पर वाहन चलाएं।


-

अजायब सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, फिरोजपुर झिरका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।