Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरावली में अवैध खनन पर सख्ती, पुलिस ने ड्रोन से रास्ते चिह्नित कर अवैध रास्ते बुल्डोजर से काटे

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 11:44 PM (IST)

    फिरोजपुर झिरका में अरावली पहाड़ी में अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। ड्रोन से चिह्नित अवैध रास्तों को बुलडोजर से काटा गया, ता ...और पढ़ें

    फिरोजपुर झिरका में अरावली पहाड़ी में अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। इमेज एआई

    फिरोजपुर झिरका में अरावली पहाड़ी में अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। इमेज एआई

    HighLights

    1. पुलिस ड्रोन से अवैध खनन पर रख रही कड़ी नजर।

    2. अरावली में अवैध खनन के रास्ते बुलडोजर से काटे गए।

    3. सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में अरावली पहाड़ी में खनन को लेकर पुलिस विभाग ड्रोन से नजर रख रही है। ड्रोन के माध्यम से अवैध खनन के लिए जाने वाले रास्तों को चिंहित करके सोमवार को बुल्डोजर से काटा गया। ताकि यहां पर अवैध खनन के लिए वाहनों की आवाजाही न हो सके।

    ऐसा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालन पर किया जा रहा है। सोमवार को अवैध खनन एवं पत्थर चोरी की शिकायतों के मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने बुल्ड़ोजर से तीन गावों की अरावली में जाने के लिए बने अवैध रास्तों को खुदवाकर गहरी खाई बनवा दी हैं। पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन उड़ाकर यह भी जांचा कि कहां- कहां पर अवैध खनन हो रहा है।

    बता दें जिला प्रशासन को शिकायतें मिल रही थी कि कुछ खनन माफियाओं द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को ताक पर रखकर चोरी छिपे अरावली पहाड़ों में अवैध खनन कर पत्थर चोरी किया जा रहा है। शिकायतों के मिलने के बाद फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस और एवीटी स्टाफ ने संयुक्त अभियान चलाकर गांव गुजर नंगला, बाईखेड़ा और शेखपुर की अरावली पहाडय़िों में बने अवैध रास्तों को बुलडोजर की मदद से खुदवाकर बंद कर दिया।

    जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद के नेतृत्व में एवीटी स्टाफ के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले ड्रोन उड़ाकर अरावली पहाडिय़ों में संभावित पत्थर चोरी की गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

    खबरें और भी

    जांच के दौरान पाया गया कि पत्थर चोरी करने के लिए कुछ लोगों ने पहाडि़यों में जाने के लिए अवैध रास्ते बना रखे थे। पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी बुल्ड़ोजर की मदद से इन रास्तों को काटकर गहरी खाई बना दी, ताकि भविष्य में इन रास्तों का इस्तेमाल अवैध खनन के लिए न किया जा सके। यह अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।

    पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग चोरी-छिपे शेखपुर, बाईखेड़ा और गुजरनंगला की अरावली पहाडिय़ों में से पत्थर चोरी कर माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहे है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह संयुक्त अभियान चलाया गया । इलाके में अवैध खनन गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    सुभाष चंद, प्रभारी, सदर थाना फिरोजपुर झिरका।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा हैप्पी कार्ड: इन परिवारों को मिलेंगे 1000 किमी फ्री बस यात्रा, बस करना होगा ये काम