Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह के फिरोजपुर झिरका में विकास कार्यों में 22 लाख के भुगतान पर सवाल, विजिलेंस ने खंगाला नपा का रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 08:12 AM (IST)

    हरियाणा स्टेट विजिलेंस के एसडीओ रमेश चंद ने फिरोजपुर झिरका नगरपालिका में विकास कार्यों का रिकॉर्ड खंगाला। यह जांच भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र सैनी की शि ...और पढ़ें

    विकास कार्यों की जांच करने के लिए विजिलेंस की टीम पुन: नगरपालिका में आएगी। एआई इमेज

    विकास कार्यों की जांच करने के लिए विजिलेंस की टीम पुन: नगरपालिका में आएगी। एआई इमेज

    HighLights

    1. विजिलेंस एसडीओ ने फिरोजपुर झिरका नपा रिकॉर्ड की जांच की।

    2. 22 लाख के भुगतान पर उठे सवालों की पड़ताल जारी।

    3. भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर हुई यह कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका। हरियाणा स्टेट विजिलेंस के एसडीओ रमेश चंद ने शुक्रवार को फिरोजपुर झिरका नगरपालिका कार्यालय में पहुंचकर नपा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से संबंधित रिकार्ड खंगाला। उन्होंने शहर के लालकुआं र्चौक से गढ़ गेट तथा श्री दुर्गा देवी मंदिर से तिजारा मोड़ टी प्वाइंट तक बनाई गई रोड का भी निरीक्षण किया। इन विकास कार्यों की जांच करने के लिए विजिलेंस की टीम पुन: नगरपालिका में आएगी।

    बता दें कि भाजपा के विस्ताकर रहे एवं वर्तमान में भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र सैनी ने कुछ दिन पूर्व हरियाणा स्टेट विजिलेंस के पंचकुला मुख्यालय पर जाकर विजिलेंस के अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसमें नगरपालिका प्रशासन द्वारा पिछले चार वर्षों में शहर में करवाए गए विकास कार्यों की जांच करवाने की मांग की थी।

    उन्होंने विशेषकर फिरोजपुर झिरका शहर के लालकुआं चौक से गढ़ गेट तक तथा श्री दुर्गा देवी मंदिर से तिजारा मोड़ टी प्वाइंट तक वर्ष 2023 में बनाई गई रोड का निरीक्षण किया। हालांकि विजिलेंस की टीम पुन: नगरपालिका कार्यालय में आकर इन विकास कार्यों की विस्तार से जांच करेगी।

    बताया गया है कि नगरपालिका प्रशासन ने वर्ष 2023 में शहर की कई सड़क़ों को बनवाने के लिए 90 लाख रुपये का टेंडर बी के कांट्रेक्टर को दिया था। जिसमें नवंबर 2023 में शहर के लालकुआं चौक से गढ़ गेट तक तथा श्री दुर्गा देवी मंदिर से तिजारा टी प्वाइंट तक बनाई गई तारकोल की रोड भी शामिल है।

    खबरें और भी

    बताया जा रहा है कि इन दोनों सड़कों के निर्माण के बाद नगरपालिका प्रशासन ने कांट्रेक्ट लेने वाली एजेंसी को 22 लाख रुपये का भुगतान किया था। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए नई पाइप डालने की योजना की वजह से खोदी गई सड़कों को नहीं बनवाया जा सका।

    "हरियाणा स्टेट विजिलेंस के एसडीओ रमेश चंद शुक्रवार को नगरपालिका कार्यालय में आए। उन्होंने विकास कार्यों से संबंधित रिकार्ड देखा तथा लालकुआं चौक से गढ़ गेट और श्री दुर्गा देवी मंदिर से तिजारा रोड टी प्वाइंट तक 2023 में बनाई गई तारकोल की रोड को भी देखा है। नपा ने किसी एजेंसी को कोई गलत पेमेंट नहीं किया है। जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

    -राजेश मेहता, सचिव, नगरपालिका, फिरोजपुर झिरका।

    यह भी पढ़ें- नूंह में पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़, एक तस्कर घायल और 5 गोवंश बरामद

    यह भी पढ़ें- नूंह में वन भूमि पर बने अवैध मकान पर चला बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच प्रशासन की कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- नूंह में थार की छत पर चढ़कर किया हुड़दंग, दूल्हे समेत चार वाहन चालकों पर मुकदमा दर्ज