Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने की छापामारी, प्लांट संचालक को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 05:28 PM (IST)

    मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने तावड़ू के मोहम्मदपुर अहिर गांव में एक अवैध आरओ प्लांट पर छापा मारा। यह प्लांट प्रदूषण नियंत्रण और सिंचाई विभाग की अनुमति के ब ...और पढ़ें

    अवैध आरओ प्लांट पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापामारी। जागरण

    अवैध आरओ प्लांट पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापामारी। जागरण

    HighLights

    1. अवैध आरओ प्लांट पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा

    2. प्रदूषण व सिंचाई विभाग की अनुमति के बिना संचालन

    3. संचालक को नोटिस जारी, सीलबंदी के निर्देश दिए

    संवाद सहयोगी, तावड़ू (मेवात)। सोमवार को तावड़ू उपमंडल मोहम्मदपुर अहिर गांव में प्रशासन की अनुमति के बिना संचालित एक आरओ प्लांट पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापामारी की।

    वहीं, जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित आरओ प्लांट के पास न तो प्रदूषण नियंत्रण विभाग की कोई अनुमति थी और न ही सिंचाई विभाग से कोई स्वीकृति ली गई थी। प्लांट संचालक को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया।

    उड़नदस्ते की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की, जिसमें नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम द्वारा प्लांट संचालक को नोटिस जारी करते हुए सीलबंदी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

    अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

    विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नोटिस का जवाब प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण विभाग, सिचाई विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। मौके पर सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह आरओ प्लांट पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। इसके अलावा क्षेत्र में इस प्रकार के कई अन्य आरओ प्लांट भी बिना अनुमति के चल रहे हैं। पूर्व में भी इन पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन अवैध संचालन पर प्रभावी रूप से रोक नहीं लग सकी।

    प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में क्षेत्र में संचालित सभी आरओ प्लांटों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    इस मौके पर सिंचाई विभाग से मोहित वर्मा, प्रदूषण नियंत्रण विभाग से एसडीओ नीरज यादव, बिजली विभाग से कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी