मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारियों का प्रदर्शन: वेतन और लंबित मांगों को लेकर हंगामा
मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर एक घंटे का शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारियों का प्रदर्शन: वेतन और लंबित मांगों को लेकर हंगामा ( एआई जेनरेटेड )
HighLights
मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर किया प्रदर्शन।
दो माह से वेतन न मिलने और नियमितीकरण की समस्या।
डीए व सातवें वेतन आयोग के लाभ लागू करने की मांग।
जागरण संवाददाता, नूंह। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला के कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में एक घंटे का शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन ने कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों व विद्यार्थियों से जुड़ी कई लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। एसोसिएशन का कहना है कि इन मुद्दों को लेकर पूर्व में 17 सितंबर और 22 सितंबर 2026 को भी प्रतिनिधित्व दिया जा चुका है। लेकिन, समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
कर्मचारियों की शिकायत, दो महीने से वेतन नहीं मिला
कर्मचारियों ने बताया कि दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है, जिससे उन्हें बेहद परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। वर्ष 2020 से वेतन के नियमितीकरण नहीं होने, गैर-शिक्षण कर्मचारियों को नियमानुसार उचित वेतनमान नहीं मिलने, वर्ष 2018 से लंबित डीए लाभ तथा सातवें वेतन आयोग के लाभ लागू नहीं होने का मुद्दा उठाया है।
इसके अलावा कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वार्षिक वेतन वृद्धि और पदोन्नति नहीं मिलने की बात बताई। इसके अलावा एसोसिएशन ने कॉलेज भवन और छात्रावासों के उचित रखरखाव, प्रयोगशालाओं एवं वर्कशाप के अपग्रेडेशन और पुस्तकालय में आवश्यक शिक्षण संसाधनों की कमी को भी प्रमुख समस्या बताया है।
उठाए गए वेतन भुगतान से जुड़े मुद्दे भी
वहीं, संविदा, गेस्ट फैकल्टी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों से संबंधित सेवा-विस्तार आदेश जारी नहीं होने और वेतन भुगतान से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। एसोसिएशन ने मांग की है कि कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संबंधित हरियाणा वक्फ बोर्ड अथवा स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक कराकर सभी लंबित समस्याओं का एक साथ समाधान किया जाए।
