Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेवात के फिरोजपुर झिरका में रोड को खुदवाकर बनाना भूला नपा प्रशासन, लोग 10 दिन से झेल रहे परेशानी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 03:42 PM (IST)

    मेवात के फिरोजपुर झिरका में वार्ड-3 की सीमेंट कंक्रीट सड़क 10 दिन से खुदी पड़ी है, जिससे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ...और पढ़ें

    शहर के वार्ड तीन की रोड जिसको दस दिन पूर्व खोदे जाने के बाद भी नहीं बनाया गया है। जागरण

    शहर के वार्ड तीन की रोड जिसको दस दिन पूर्व खोदे जाने के बाद भी नहीं बनाया गया है। जागरण

    संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका (मेवात)। मेवात शहर के वार्ड-3 में दस दिन पूर्व खोदे गए सीमेंट कंक्रीट के रोड़ को खुदवाने के बाद नगर पालिका प्रशासन एवं ठेकेदार इसे बनवाना भूल गया है। रोड खुदा होने की वजह से लोगों को और विशेषकर स्कूली विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा दस दिन बाद भी इस रोड के निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं करवाने से लोगों में रोष व्याप्त है।

    बता दें वार्ड तीन में सिटी थाना के सामने से गुरुग्राम- अलवर तक बने हुए सीमेंट कंक्रीट के पुराने रोड को पुन: बनवाने के लिए नगर पालिका प्रशासन के ठेकेदार ने खुदवा दिया था। इस रोड को खुदवाने के बाद नालियों का गंदा पानी रोड पर आ रहा है जबकि थोड़ी सी वर्षा में रोड पर पानी भर जाता है। जिससे स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    रात्रि के समय इस रोड से निकलने वाले बुर्जुग पुरुष एवं महिलाएं काफी परेशान रहते हैं। कई बार रोडों पर ठोकर लगने से गिरने के बाद चोटिल भी हो जाते हैं। ठेकेदार द्वारा दस दिन बाद भी इस रोड का निर्माण शुरु नहीं करवाने से लोगों में रोष व्याप्त है।

    विशेष बात यह है कि इसी रोड पर शहर का सिटी थाना बना हुआ है। जिसमें शहर के साथ-साथ दस गावों के लोग अपने कामों के लिए आते हैं। वे भी इस रोड की हालत को देखकर कहने लगते हैं कि करोड़ों के बजट की नगरपालिका इस खोदे गए रोड को नहीं बनवा रहे हैं।

    खबरें और भी

    वार्ड-3 के दुलीचंद, वीर सिंह, सुभाष, मुकेश सहित काफी लोगों ने कहा कि ठेकेदार ने कुछ हिस्से में रोड़ी डाली हुई है। रोड़ी डालने के बाद इसे नहीं बनाया गया है। जहां रोड़ी डाली गई है वहां पर लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

    इन्होंने उपायुक्त नूंह अखिल पिलानी से मांग की है कि वे नगरपालिका के अधिकारियों को आदेश देकर इस खोदे गए रोड का निर्माण शुरु करवाएं। ताकि उनको हो रही परेशानी से उनको राहत मिल सके।

    इस रोड का टेंडऱ लेने वाली एजेंसी को सख्त आदेश दे दिए हैं कि वह इस रोड को शीघ्र बनाए। रोड़ के खोदे जाने के बाद इसके पुन: बनाने में हो रही देरी से लोगों को परेशानी होना जायज है। - राजेश मेहता, सचिव, नगरपालिका, फिरोजपुर झिरका
    -