यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसानों की तो बात छोड़िए... हैवान ने भैंस के साथ किया कुकर्म, CCTV में कैद हुई आरोपी की तस्वीर
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी एक भैंस है जो करीब सात माह की गर्भवती है। उसने उसे अपने प्लाट पर बांध रखा था। बीते सोमवार रात करीब 11 बजे नशे की ...और पढ़ें

HighLights
- भैंस के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है।
- घर में घुसकर उसकी भैंस के साथ गंदी हरकतें कीं।
जागरण संवाददाता, मेवात। जिले के एक गांव में एक युवक द्वारा गर्भवती भैंस के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। प्लॉट में घुसते युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
भैंस करीब सात माह की गर्भवती
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी एक भैंस है जो करीब सात माह की गर्भवती है। उसने उसे अपने प्लाट पर बांध रखा था। बीते सोमवार रात करीब 11 बजे नशे की हालत में एक आरोपी उसके प्लॉट में घुस आया और बुरी नीयत से भैंस के शरीर को छूने लगा।
भैंस के साथ गंदी हरकतें कीं
आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर उसकी भैंस के साथ गंदी हरकतें कीं। अगले दिन जब वह और उसकी मां अपनी भैंस को चारा डालने गए तो भैंस के शरीर से खून बह रहा था।
इसके बाद जब उन्होंने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि आरोपी उस प्लॉट में जाता हुआ दिखाई दिया जहां उनकी भैंसें रखी हुई थीं, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी भैंस का पशु चिकित्सा अधिकारी से मेडिकल परीक्षण कराया जाए और पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।