विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nuh News: युवती को नशीला पदार्थ पिला बनाया अश्लील वीडियो, मामला दर्ज

Published: Sun, 24 Dec 2023 02:14 AM (IST)

Nuh News नगर की एक युवती को बहला फुसलाकर राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक होटल में बुला नशीला पदार्थ पिलाकर ...और पढ़ें

युवती को नशीला पदार्थ पिला बनाया अश्लील वीडियो
युवती को नशीला पदार्थ पिला बनाया अश्लील वीडियो

HighLights

  1. इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने पर स्वजन ने जताया एतराज तो की मारपीट।

संवाद सहयोगी, तावड़ू। नगर की एक युवती को बहला फुसलाकर राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक होटल में बुला नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में बनाया गया अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। जब पड़ोसियों द्वारा युवती के वीडियो प्रसारित होने की बात पता चली तो उन्होंने इसका विरोध जताया और वीडियो डिलीट करने की मांग की। वीडियो डिलीट करने की बजाय उल्टा पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की गई।

शहर थाना तावडू में पुलिस को दी शिकायत में पीड़ितों ने तीन आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नगर में रहने वाले एक युवक ने पहले उनकी 18 वर्षीय बेटी को प्रेम जाल में फसाया।

एक दिन भिवाड़ी (राजस्थान) एक होटल में ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसी दौरान नरेंद्र ने उनकी बेटी की कई अश्लील वीडियो बना ली जिन्हें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उन्हें पता चला तो वह आरोपित के के घर वीडियो डिलीट करने की मांग करने पहुंचे। लेकिन उल्टा आरोपितों ने उनके साथ ही मारपीट की और वीडियो डिलीट करने से मना कर दिया।

22 दिसंबर को तावड़ू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करने के बाद पुलिस को शिकायत दी। मामले में जांच अधिकारी एएसआइ सरोज देवी ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत मिली है। जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।