विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nuh Violence: नूंह हिंसा के मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान राजस्थान से गिरफ्तार, MLA पर लगे हैं ये आरोप

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Fri, 15 Sep 2023 12:27 AM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2023 12:52 AM (IST)

हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा में षड्यंत्र रचने के आरोप में फिरोजपुर झिरका के कांग्रेस विधायक मामन खान ...और पढ़ें

नूंह हिंसा के मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान राजस्थान से गिरफ्तार।
नूंह हिंसा के मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान राजस्थान से गिरफ्तार।

HighLights

  1. विधायक पर नूंह हिंसा में षडयंत्र रचने का है आरोप।
  2. 31 जुलाई को हुई हिंसा में छह लोगों की गई थी जान।

नूंह, जागरण संवाददाता। Nuh Violence: 31 जुलाई को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा में वर्ग विशेष के लोगों को भड़काने के आरोप में पुलिस की विशेष टीम ने कांग्रेस विधायक मामन खान (Congress MLA Maman Khan) को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को जयपुर से हरियाणा पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है।

आरोपित विधायक को नूंह की जिला अदालत में शुक्रवार को पेश किया जाएगा। हिंसा के लिए लोगों को भड़काने के आरोप में नूंह के फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से विधायक मामन को हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी ने पहले 25 अगस्त को नोटिस देकर 31 अगस्त को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था।

दो बार नोटिस देने के बाद भी नहीं आए

नोटिस के जवाब में विधायक ने मेडिकल भेज दिया कि वह बुखार से पीड़ित हैं। उसके बाद पुलिस की ओर से पांच सितंबर को दूसरा नोटिस दिया गया और दस सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए नूंह पुलिस लाइन बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए।

गिरफ्तार से बचने के लिए पहुंचा हाईकोर्ट

मामन ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका डाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने से बचाव करते हुए तर्क दिया कि मामले की जांच उच्च अधिकारियों की निगरानी वाली एसआईटी से कराई जाए। सरकार अपनी विफलता के लिए उन्हें मोहरा बना रही है।

विधायक ने कहा- वह हिंसा वाले दिन इलाके में नहीं थे

हाईकोर्ट ने सरकार को और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए मामन को निचली अदालत में याचिका डाले की सलाह देते हुए अगली तारीख दे दी। विधायक की ओर से कहा गया था कि वह घटना वाले दिन इलाके में नहीं थे, जबकि पुलिस उनके विरुद्ध पूरे सबूत एकत्र किए हुए थी।

ये भी पढ़ें- पति की तलाश में गुरुग्राम पहुंची महिला, बोली- कांग्रेस विधायक मामन खान की पत्नी हूं, MLA के घर पर किया हंगामा

विधायक के मैसेज हुए वायरल

मामन के कई समर्थक पकड़े गए, जिन्होंने कबूला की उन्हानें विधायक द्वारा मोनू मानेसर मेवात में आए तो प्याज की तरह फोड़ देंगे, इसके अलावा हिंसा के एक दिन पहले हम मेवात की जनता के साथ हैं विधान सभा में लडाई लड़ी यहां भी लड़ेंगे, इसी मैसेज पर हिंसा में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- Monu Manesar: राजस्थान पुलिस को मोनू मानेसर की मिली ट्रांजिट रिमांड, नासिर-जुनैद हत्याकांड में करेगी पूछताछ

बिट्टी और मोनू की हो चुकी है गिरफ्तारी

हालांकि मामन सफाई देते रहे, पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी लोकेशन भी ट्रैक की है। यह तो तय था कि बिट्टू बजरंगी और मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद मामन का पकड़ा जाएगा।

31 जुलाई को हुई हिंसा में छह लोगों की मौत

31 जुलाई को नूंह जिले में बृजमंडल यात्रा निकालते समय हिंसा हो गई थी। इस दौरान हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें दो होमगार्ड भी थे। इसके अलावा 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह हिंसा नूंह जिले के बाद आसपास के जिलों, पलवल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद जिलों में भी हिंसा फैल गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।