Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nuh Violence: STF का धरपकड़ अभियान जारी, पुलिस की लिस्ट में विधायकों-नेताओं के कट्टर समर्थकों के नाम दर्ज

    By Satyendra SinghEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 09:45 PM (GMT+05:30)

    31 जुलाई को धार्मिक यात्रा के दौरान हिंसा करने और कराने वालों का षड्यंत्र धीरे-धीरे सामने आने लगा है। राजनेताओं और विधायकों के कट्टर समर्थक भी पुलिस क ...और पढ़ें

    पुलिस ने करीब 300 लोगों की सूची तैयार कर ली है। (उपद्रव की तस्वीर)
    पुलिस ने करीब 300 लोगों की सूची तैयार कर ली है। (उपद्रव की तस्वीर)

    HighLights

    1. पुलिस की टीम एसटीएफ के साथ मिलकर चला रही है धरपकड़ अभियान
    2. नूंह में हुए उपद्रव के कई आरोपित पकड़े जा चुके हैं

    नूंह, सत्येंद्र सिंह। 31 जुलाई को धार्मिक यात्रा के दौरान हिंसा करने और कराने वालों का षड्यंत्र धीरे-धीरे सामने आने लगा है। राजनेताओं और विधायकों के कट्टर समर्थक भी पुलिस की सूची में है। बड़कली चौक पर हुई हिंसा का मुख्य आरोपित अफजल एक विधायक का बेहद करीबी माना जाता है। उसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उससे हुई पूछताछ के बाद ही पुलिस के पास आरोपितों की लिस्ट लंबी हो रही है।

    पुलिस अब धीरे-धीरे हिंसा से पहले और हिंसा के दौरान भड़काऊ वीडियो और वॉइस मैसेज डालने वाले आरोपितों की पहचान कर रही है। ऐसे लोगों की पहचान कर पुलिस ने करीब 300 लोगों की सूची तैयार कर ली है। इस सूची में कई विधायकों के कट्टर समर्थक भी शामिल हैं। आरोपितों की लगातार गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। हिंसा के बाद से जैसे-जैसे जनजीवन पटरी पर आता जा रहा है।

    पुलिस हिंसा करने वालों की पहचान करने में तेजी से जुट गई है। पुलिस ने नल्हड़ मंदिर, खेडला चौक और नूंह शहर के अलावा अलग-अलग स्थान पर हुई लूटपाट और आगजनी की घटनाओं में शामिल लोगों की सूची तैयार कर ली है। पुलिस के पास करीब 300 आरोपितों की सूची वीडियो फुटेज और गिरफ्तार के गए आरोपितों की डिस्क्लोजर रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है।

    लाउडस्पीकर से फैलाई गई अफवाह

    एक मस्जिद पर इमाम फजरू ने नल्हड़ मंदिर पर दुकानें लूटने की मस्जिद के लाउडस्पीकर से ही आवाज लगाकर अफवाह फैला दी थी। मौलवी के अफवाह फैलाने के बाद मुस्लिम समुदाय के युवक आगजनी और लूटपाट करने लगे। बिछोर थाना के गांव सिंगार में महादेव मंदिर पर पथराव करने के आरोपितों की पुलिस ने अलग से सूची तैयार कर ली है। इस सूची में पथराव के मुख्य आरोपित सिंगार के रहने वाले माकूल को पुलिस ने 10 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

    खबरें और भी

    साइबर थाना और तिकोना पार्क के आसपास आगजनी और गाड़ियों पर पथराव में शामिल आरोपितों की अलग से सूची बनाई गई है। इस सूची में फिरोजपुर झिरका के एक गांव के युवाओं के ज्यादा नाम है। बडकली चौक नगीना पर आगजनी और दुकानों में लूटपाट करने के आरोपितों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है। इन आरोपितों की लंबी सूची पुलिस के पास है। इस सूची में कई नाम ऐसे हैं। जो एक विधायक के कट्टर समर्थक बताए जाते हैं। शकील, शब्बीर,जावेद, मुस्तकीम ऐसे कई नाम हैं। जिन्हें पुलिस ने नाम के साथ लिस्ट में विधायक का नाम लिखते हुए समर्थक भी लिख रखा है। शकील को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

    उषा कुंडू की हो रही तारीफ

    नल्हड़ मंदिर से निकली धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों पर हमला हुआ तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उषा कुंडू ने हिंसा के दौरान लोगों के बीच पहुंचकर शांति बनाए रखने की लगातार अपील की। लोग उनकी अपील को दरकिनार कर वाहनों में आग लगाने और लूटपाट की घटना को अंजाम देने में लगे रहे। पुलिस बल कम होने के बाद भी उषा कुंडू हिंसक लोगों के बीच डटी रही। कानून व्यवस्था संभालने का प्रयास किया।

    जब मंदिर में छिपे लोगों पर पहाड़ी से पथराव और गोली उपद्रवियों ने चलानी शुरू की और वह मंदिर की ओर बढ़ने लगे तो एएसपी ने अपने गनर को गोली चलाने का आदेश दिया। गनर ने पहाड़ी की ओर लगातार गोली चलाई तो उपद्रवी नीचे की ओर आने के बजाय अरावली पहाड़ी के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गए। उसके बाद एडीजीपी ममता सिंह के मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचने से उषा कुंडू को और भी साहस मिला।