Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: मीट फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक, 20 से अधिक महिलाओं की अचानक बिगड़ी तबीयत फिर बेहोश होकर गिरीं; पहली नहीं है ये घटना

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 12:54 PM (IST)

    मांडीखेड़ा में चल रही अलनवेद एग्रो फूड के नाम से मीट फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव होने से कोल्ड स्टोर के पास बने हाल में मीट पैक कर रही बीस से अधि ...और पढ़ें

    गैस लीकेज के बाद बीमार महिलाएं अस्पताल में भर्ती।
    गैस लीकेज के बाद बीमार महिलाएं अस्पताल में भर्ती।

    HighLights

    1. महिला कर्मचारी कोल्ड स्टोर के पास बने हॉल में मीट की कर रही थी पैकिंग
    2. कोल्ड स्टोर की पाइप लाइन से नाइट्रोजन का हुआ रिसाव

    जागरण संवाददाता, नगीना (नूंह)। मांडीखेड़ा में चल रही अलनवेद एग्रो फूड के नाम से मीट फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव होने से कोल्ड स्टोर के पास बने हाल में मीट पैक कर रही बीस से अधिक महिलाएं बेहोश हो गई। सभी को पहले उल्टी हुई उसके बाद उनकी हालत खराब होने लगी।

    कई महिलाएं तो बेहोश हो गईं। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से महिला कर्मचारियों को मांडी खेड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

    अन्य को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही रखा गया है। इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। गैस के रिसाव को लेकर समीपवर्ती गांव के लाेग भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन प्रशासन ने जांच कराने की बजाय, शिकायत करने वालों को ही सरकारी कार्यालयों के चक्कर कटवाए।

    दैनिक जागरण पहले भी प्रकाशित कर चुका है लोगों की पीड़ा

    दैनिक जागरण ने लोगों की पीड़ा को देखते हुए दस नवंबर के अंक में मीट फैक्ट्री संचालकों की मनमानी पर खबर भी प्रकाशित की थी इसके बाद भी प्रशासन तथा जिम्मेदार अधिकारी की नींद नहीं खुली।

    शाम करीब 5 बजे हुई वारदात

    जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। रुखसार, यासमीन,नसीम ललिता कुमारी सना, चांदबी जैनबी, मुस्कान, नाजरा, पुष्पा के अलावा कई महिला कर्मचारी मीट पैक कर ही थी।

    तभी गैस के रिसाव हुआ और सबसे पहले पुष्पा बेहोश हुई। उसके बाद सभी को परेशानी होने लगी। सांस लेने में परेशानी हुई ताे महिला कर्मचारी जगह छोड़ कर भागी।

    गैस की चपेट में आने से पांच महिलाएं मौके पर बेहोश हो गईं। कंपनी प्रबंधन को जानकारी हुई तो कोल्ड स्टोर को जाने वाली नाइट्रोजन गैस कर पाइप लाइन के वॉल्व को बंद कराया और महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। कंपनी प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया पर जिम्मेदार अधिकारियों ने कॉल रिसीव नहीं की।

    खबरें और भी

    मांडीखेड़ा स्थित अलनवेद एग्रो फूड मीट फैक्ट्री में गैस लीक होने से बीमारी हुए व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। इसमें 18 महिलाएं हैं। पहले तीन महिलाओं की हालत अधिक खराब थी पर अब सभी की हालत में सुधार है।-डॉ. सर्वजीत कुमार, उप सिविल सर्जन नूंह