Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nuh Violence: नूंह में 13 अगस्त तक बंद रहेगी इंटरनेट सर्विस, कर्फ्यू में 11 घंटे की ढील का आदेश

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 08:17 PM (IST)

    हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा पर पथराव से हुई हिंसा के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। प्रशासन ने शुक्रवार से जिले के स ...और पढ़ें

    नूंह में 12 अगस्त को 11 घंटे की कर्फ्यू में रहेगी ढील
    नूंह में 12 अगस्त को 11 घंटे की कर्फ्यू में रहेगी ढील

    HighLights

    1. नूंह में कर्फ्यू में और ढील
    2. सामान्य हो रहे हालात

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा पर पथराव से हुई हिंसा के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। प्रशासन ने शुक्रवार से जिले के सभी स्कूल तथा शिक्षण संस्थाएं खोल दिए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने 12 अगस्त यानी शनिवार को कर्फ्यू में और ढील देने का फैसला किया।

    13 अगस्त तक बंद रहेगा इंटरनेट

    हालांकि, इंटरनेट सर्विस पर प्रतिबंध को हरियाणा सरकार ने और बढ़ा दिया है। नूंह (मेवात) जिले में मोबाइल इंटरनेट सर्विस पर 13 अगस्त रात बजे तक प्रतिबंध रहेगा। सरकार के आदेश में कहा गया कि नूंह में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति अभी तनावपूर्ण है। इसी को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं को 13 अगस्त तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

    जिला में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं में 2जी, 3जी, 4 जी, 5 जी सीडीएमए, जीपीआरएस सहित सभी एसएमएस सेवाओं (केवल बल्क एसआरवीएमएस और बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और सभी डोंगल सेवाओं आदि को बंद करने का आदेश दिया गया है। केवल वॉयस कॉल चालू रहेंगी।

    सुबह 7 से शाम 6 बजे तक ढील

    शनिवार को कर्फ्यू में ढील मिलने से सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक लोगों की आवाजाही पर छूट होगी। अभी तक सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक कर्फ्यू में ढील थी। बता दें कि शुक्रवार को स्कूल खुलने के बाद नूंह शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में बीस प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे।

    खबरें और भी

    धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात

    इसी माह स्कूलों में परीक्षा भी होनी है। इंटरनेट बंद होने से पढ़ाई ऑनलाइन भी नहीं हो पा रही है, जिससे स्कूल संचालक और अभिभावक परेशान थे। खास बात है कि हिंसा के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। हरियाणा राज्य परिवहन की बस सेवाएं भी 11 अगस्त से बहाल कर दी गई।

    दो होमगार्ड की हिंसा में मौत

    बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में जलाभिषेक यात्रा पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद जिले में हिंसा भड़की। नूंह में हिंसा की आग का असर पड़ोसी जिले में भी देखने को मिला है। हिंसा में दो होमगार्ड समेत कई लोगों की मौत भी हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए।