विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nuh Violence: नूंह हिंसा को लेकर प्रशासन की कार्रवाई जारी, बिट्टू बजरंगी को STF ने हिरासत में लिया

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Tue, 15 Aug 2023 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2023 06:24 PM (IST)

31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा को लेकर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता ...और पढ़ें

नूंह हिंसा के मामले में बिट्टू बजरंगी को STF ने हिरासत में लिया
नूंह हिंसा के मामले में बिट्टू बजरंगी को STF ने हिरासत में लिया

HighLights

  1. बिट्टू ने दिया था भड़काऊ भाषण
  2. यात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा

नूंह, जागरण संवादाता। 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा को लेकर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता बिट्टू बजरंगी को फरीदाबाद से एसटीएफ ने हिरासत में लिया। क्राइम ब्रांच तावडू (नूह) प्रभारी संदीप मोर की टीम ने हिरासत में लिया है।

बिट्टू ने दिया था भड़काऊ भाषण

बता दें कि 31 जुलाई ब्रजमंडल यात्रा के निकलने से पहले बिट्टू ने फरीदाबाद से निकलते वक्त भड़काऊ भाषण दिया था। बिट्टू ने कहा था मेवात मेरी ससुराल है और मैं ससुराल आ रहा हूं। माला लेकर स्वागत नहीं करोगे।

दो होमगार्ड सहित 6 को हुई थी मौत

यात्रा में शामिल हुए लोगों पर गोली और पत्थर चलाए गए थे। हिंसक घटना में ग्राम पुलिस के दो होमगार्ड सहित छह लोगों की मौत हुई थी। हिंसा को लेकर दर्ज एफआइआर में बिट्टू को भी आरोपित बनाया गया था।