विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: राधा-लक्ष्मी के घर राम का हुआ जन्म, घर में दीपावली जैसा माहौल; बधाई देने वालों का लगा तांता

Updated: Mon, 22 Jan 2024 07:49 PM (IST)

राधा ने कहा कि मेरे घर पर राम ने जन्म लिया है। यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपने घर में हवन यज्ञ का आयोजन कर दीपावली मनाई। इसके अलावा ...और पढ़ें

राधा पत्नी मनोज निवासी नावली अपने पुत्र के साथ।
राधा पत्नी मनोज निवासी नावली अपने पुत्र के साथ।

संवाद सहयोगी, नगीना। सोमवार को अयोध्या में भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दिन नावली के रहने वाले मनोज की पत्नी राधा ने पुत्र को जन्म दिया है। वो भी अपने पुत्र का नाम राम के नाम पर रखने के लिए उत्सुक हैं। राधा ने कहा कि मेरे घर पर राम ने जन्म लिया है।

यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपने घर में हवन यज्ञ का आयोजन कर दीपावली मनाई। इसके अलावा डूंगेजा की रहने वाली लक्ष्मी ने भी पुत्र को जन्म दिया। उनके पति जीतू ने कहा भी अपने पुत्र का नाम राम के नाम पर ही रखेंगे।

दोनों घरों में घरों पर दीपावली जैसा माहौल है। गांव के लोग भी बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। स्वजन का कहना है कि नाम ऐसा नामकरण के दिन रखेगे जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम का पर्याय दिखे।