Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस, देखते ही छत से कूदा आरोपी; दोनों पैर में हुआ फ्रैक्चर

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 11:50 AM (IST)

    नूंह के झारपूरी गांव में साइबर ठगी के आरोपी परवेज अहमद ने पुलिस से बचने के लिए छत से छलांग लगा दी। इस दौरान उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए, जिसके बाद उ ...और पढ़ें

    घायल आरोपित का पुलिस की निगरानी में मेडिकल कॉलेज में इलाज चलता हुआ। फोटो- जागरण

     घायल आरोपित का पुलिस की निगरानी में मेडिकल कॉलेज में इलाज चलता हुआ। फोटो- जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नूंह। जिले के झारपूरी गांव में साइबर ठगी के एक मामलें में पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपित ने गिरफ्तारी से बचने के लिए छत से छलांग लगा दी। इस हादसे में आरोपित के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। आरोपित को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

    जानकारी के अनुसार साइबर ठगी के तहत दर्ज मुकदमा में आरोपित परवेज अहमद पुत्र शौकत अली निवासी झारपूरी को शनिवार को गिरफ्तार करने के लिए टीम पहुंची। जैसे ही पुलिस ने आरोपित को पकड़ने की कोशिश की, वह छत से कूद गया। इस दौरान उसके दोनों पैरों में चोट लगी और फ्रैक्चर हो गया।

    आरोपी को मिलता था मोटा कमीशन

    आरोपित को नलहड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जांच में सामने आया है कि आरोपित परवेज अहमद ने मुकदमे में पहले से गिरफ्तार आरोपित हुसैन से फर्जी बैंक खाता प्राप्त किया था। साइबर ठगी के जरिए ठगे गए पैसे इसी फर्जी खाते में ट्रांसफर करवाए जाते थे। इसके बदले आरोपित को मोटा कमीशन मिलता था, जिसके बाद वह रुपए नकद में प्रदान करता था।

    यह तरीका मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर फ्रॉड के पैसे को सफेद करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। यह मामला पिछले साल दिसंबर में दर्ज किया गया था, जब पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में झारपूरी गांव के ही रहने वाले फखरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। उस समय से पुलिस लगातार इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और कई गिरफ्तारियां कर चुकी है। वर्तमान में जांच तेजी से चल रही है।

    खबरें और भी