विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के नूंह में ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹80 हजार की घूस लेते धरा गया जूनियर इंजीनियर

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:31 PM (IST)

नूंह में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी ने जिला नगर योजनाकार कार्यालय के जेई सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नूंह। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नूंह में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला नगर योजनाकार कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि जेई ने शिकायतकर्ता और उसके चचेरे भाई के नए निर्माण कार्य पर कार्रवाई नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। नूंह में भ्रष्टाचार की जड़ मजबूत होती जा रही है। बीते मंगलवार को मेडिकल कालेज में डीन कार्यालय में एक सहायक को 22000 रिश्वत लेते एसीबी भी की टीम ने पकड़ा था।

उससे अगले ही दिन यह कार्रवाई की गई। बताया गया है कि इस मामले में और कई बड़ी मछली भी फंस सकती हैं, एसीबी की टीम इस मामले में गहराई से जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता ने क्या बताया?

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि जिला नगर योजनाकार कार्यालय में तैनात जेई सलीम उससे 80 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता का चचेरा भाई ठेकेदार है और दोनों नए निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे। आरोप है कि निर्माण कार्य के संबंध में कार्रवाई नहीं करने के बदले जेई ने रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी यूनिट पलवल ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और जेई सलीम को कथित तौर पर 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई एसीबी यूनिट पलवल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में की गई।

ट्रैप के दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में डॉ. शारिश यादव, पशु चिकित्सा सर्जन, राजकीय पशु चिकित्सालय पलवल मौजूद रहे। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- नोएडा के ट्विन टावर जैसा एक्शन गाजियाबाद में भी, गिराए जाएंगे गुलमोहर ग्रीन्स के 2 टावर; HC का बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- नूंह में ACB ने बिछाया जाल, मेडिकल कालेज के डीन कार्यालय का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।