विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइबर ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, नूंह पुलिस ने MP के मुरैना से तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:46 PM (IST)

नूंह पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में मध्य प्रदेश के मुरैना से एक और आरोपी मनीष पंवैया को ...और पढ़ें

हरियाणा पुलिस। सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा पुलिस। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, नूंह। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है।

साइबर थाना पुलिस ने आनलाइन ठगी के एक मामले में मध्य प्रदेश के मुरैना से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदाना निवासी मोहम्मद जावेद के साथ 20 अगस्त को करीब 1 लाख 93 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है।

इसी कड़ी में पुलिस ने 9 अक्टूबर को आरोपी सुमित राठौर को मुरैना से गिरफ्तार किया था, इसके बाद 19 अक्टूबर को दूसरे आरोपी आनंद राठौर को दिल्ली से पकड़ा गया था और अब तीसरी गिरफ्तारी के रूप में 20 अक्टूबर को आरोपी मनीष पंवैया पुत्र प्रमोद पंवैया निवासी अंगद नगर, उत्तमपुरा मुरैना मध्य प्रदेश को मुरैना से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिले में साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए लगातार टीमें काम कर रही हैं और विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत साइबर ठगों को पकड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार चलाए जा रहे अभियान के बाद जिले में साइबर अपराध में काफी हद तक गिरावट आई है और आगे भी इस तरह के अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा, किसी भी सूरत में साइबर अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।