पलवल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गर्मी से बिगड़ी 10 बच्चियों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
पलवल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भीषण गर्मी के कारण 10 बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक बच्ची को रेफर किया गया है।
-1786776288720_m.webp)
स्वतंत्रता दिवस समारोह में गर्मी से 10 बच्चियों की तबीयत बिगड़ी। जागरण
HighLights
पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह में गर्मी से बच्चियों की तबीयत बिगड़ी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 10 बच्चियां हुईं बेहोश।
सभी को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गर्मी से बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया है।
बताया गया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा था।इस समारोह में मुख्य अतिथि खेल मंत्री गौरव गौतम थे। समारोह में प्रस्तुति देने के दौरान 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और कई बच्चियां बेहोश हो गईं।
इसके बाद आनन-फानन में सभी बच्चियों को जिला अस्पताल में लाया गया। एक बच्ची को रेफर किया गया। फिलहाल सभी बच्चियों का उपचार चल रहा है।

