विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जागरण के प्रभाव से हसनपुर ब्रज परिक्रमा मार्ग की खराब लाइटें ठीक, अंधेरे से मिली मुक्ति

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:50 PM (IST)

हसनपुर के यमुना रोड स्थित ब्रज परिक्रमा मार्ग पर 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें दैनिक जागरण की खबर के बाद ठीक कर दी गई हैं।

जागरण के प्रभाव से हसनपुर ब्रज परिक्रमा मार्ग की खराब लाइटें ठीक ( फोटो स्रोत : जागरण )

जागरण के प्रभाव से हसनपुर ब्रज परिक्रमा मार्ग की खराब लाइटें ठीक ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. हसनपुर ब्रज परिक्रमा मार्ग की स्ट्रीट लाइटें ठीक हुईं।

  2. 15 दिनों से बंद लाइटों से अंधेरे की समस्या थी।

  3. दैनिक जागरण की खबर के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

संवाद सहयोगी जागरण, हसनपुर। हसनपुर के यमुना रोड स्थित ब्रज परिक्रमा मार्ग पर पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को प्रशासन ने आखिरकार ठीक करवा दिया है।

लाइटें खराब होने के कारण विभाग के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे थे और शाम ढलते ही पूरा परिक्रमा मार्ग अंधेरे में डूब जाता था। दैनिक जागरण द्वारा यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद यह लाइटें ठीक कराई गई हैं।

बुजुर्गों के लिए निकलना दूभर

बता दें कि ब्रज परिक्रमा मार्ग पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण सड़क पर उबड़-खाबड़ रास्ते और अन्य दिक्कतें पहले से ही थीं। ऊपर से अंधेरा होने के कारण राहगीरों और बुजुर्गों के लिए इस मार्ग से निकलना बेहद जोखिम भरा हो गया था।

रात के समय परिक्रमा करने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी।

दैनिक जागरण की खबर का हुआ असर

क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए दैनिक जागरण समाचार पत्र ने 24 अक्टूबर के अंक में जमीनी स्तर पर खोखले दावे, शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है ब्रज परिक्रमा मार्ग शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया और तुरंत प्रभाव से मार्ग की सभी खराब लाइटों को दुरुस्त करवा दिया। समस्या का समाधान होने पर स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

उन्होंने दैनिक जागरण अखबार का आभार जताते हुए कहा कि अखबार ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं को लगातार प्रशासन तक पहुंचाने में एक मजबूत संदेशवाहक की भूमिका निभा रहा है, जो कि अत्यंत सराहनीय कार्य है।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू का गृह जिला हमीरपुर के लिए बड़ा एलान, 7 साल से बंद हमीर उत्सव का फिर से होगा भव्य आयोजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।