यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Palwal News: दिल्ली की युवती के साथ मारपीट, दोस्त से मिलने आई थी पलवल; इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
हरियाणा के पलवल में दिल्ली की एक युवती के साथ मारपीट की गई। वह दोस्त से मिलने पलवल आई थी और इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उसका फोन भी ...और पढ़ें

HighLights
- पलवल में दिल्ली की युवती के साथ मारपीट।
- युवती की इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती।
- पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, पलवल। सदर थाना अंतर्गत गांव सेलौटी में अपने दोस्त से मिलने आई युवती के साथ मारपीट की गई। युवती इंस्टाग्राम के जरिए युवक से संपर्क में आई थी।
युवती का फोन भी तोड़ा
बताया गया कि जब युवती सेलौटी गांव पहुंची तो युवक के स्वजन ने उसके साथ मारपीट कर उसका फोन तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से बिहार की रहनी वाली है युवती
सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार मामले में दिल्ली के सागरपुर की रहने वाली सपना कुमारी ने शिकायत दी है कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
वह पलवल के गांव सेलौटी के रहने वाले दीपक से इंस्टाग्राम और फोन के जरिए बात करती थी। बीती 25 जून को दीपक से मिलने के लिए वह गांव सेलौटी आई थी।
यह भी पढ़ें- Palwal Crime: खुले ठगी के बड़े राज, बदमाश ने उगल दिया गिरोह का पूरा सच; अश्लील वीडियो बनाकर ठग चुके थे लाखों रुपये
बताया गया कि गांव में उसे दीपक की माता बृजेश, उसका भाई संदीप, कपिल, चाचा वीरपाल मिले। इन सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका फोन तोड़ दिया।