Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्रूरता की हदें पार: तड़पता रहा कुत्ता पर न आया तरस, डंडे से ताबड़तोड़ वार करता रहा युवक; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    By Jagran News Edited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 24 Jun 2024 10:11 AM (IST)

    Palwal News हरियाणा के पलवल जिले में क्रूरता की हदें पार करने वाला एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बाइक सवार युवक ने कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीट कर मा ...और पढ़ें

    पलवल में क्रूरता की हदें पार करने वाला एक मामला सामने आया है।
    पलवल में क्रूरता की हदें पार करने वाला एक मामला सामने आया है।

    HighLights

    1. पलवल में कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।
    2. कुत्ते को बेरहमी से मारा, CCTV में कैद हुई घटना।
    3. अज्ञात के विरुद्ध पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज।

    जागरण संवाददाता, पलवल। रेलवे रोड पर बाइक सवार युवक ने कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

    पुलिस के अनुसार कुत्ते को पीटने की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हो गई। अभी तक आरोपित युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

    कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार मामले में शिव कॉलोनी के रहने वाले पवन भारद्वाज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह आस्था एनिमल फाउंडेशन का सदस्य है।

    22 जून की रात की है घटना

    बीती 22 जून की रात को करीब दस बजे वह रेलवे रोड के समीप से गुजर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि एक कुत्ता रोड पर तड़प रहा है। कुत्ते के शरीर पर गंभीर चोट थी। उसकी दोनों आंखें बाहर निकल रही थीं। उसने अपने सहयोगी अनुज शर्मा को बुलाया, जिसने कुत्ते का का प्राथमिक उपचार किया।

    वहीं कुत्ते की गंभीर हालत को देखकर वह दोनों उसे फरीदाबाद के अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान कुत्ते ने दम तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें- शिमला गए दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, काम के साथ-साथ घूमने का बनाया था प्लान

    कुत्ते को बेरहमी से डंडे से पीटा गया

    इसके बाद अगले दिन 23 जून को वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक सीसीटीवी कैमरा दिखाई दिया। उन्होंने कैमरे की जांच की तो देखा कि एक युवक करीब पौने दस बजे कुत्ते को डंडे से बेरहमी से मार रहा था। उसका साथी बाइक पर खड़ा हुआ उसका इंतजार कर रहा था। कुत्ते को पीटने के बाद दोनों युवक बाइक से रेलवे स्टेशन की तरफ चले गए।

    यह भी पढ़ें- Palwal Crime: शातिर बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल लूटते हुए CCTV कैमरे में हुआ था कैद, पुलिस पूछताछ में उगलेगा बड़े राज

    खबरें और भी